SKIP TO MAIN CONTENT

न्यूजीलैंड में भी स्किल्ड वीसा और इमिग्रेशन पर सख्ती

ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बाद अब न्यूजीलैंड ने भी स्किल्ड वीसा को और सख्त बनाने के ऐलान किया है.

New Zealand's Prime Minister Bill English
Australia's Prime Minister Malcolm Turnbull and New Zealand's Prime Minister Bill English lay a wreath at the war memorial in Arrowtown. Source: AAP Image/Lukas Coch

2 min read

Published

By Vivek Asri

Source: Reuters



Skip to article content

न्यूजीलैंड के के इमिग्रेशन मंत्री माइकल वुडहाउस ने कहा है कि स्किल्ड वीसा के मामले में वह 'कीवी-फर्स्ट' की नीति अपनाएंगे. ऑस्ट्रेलिया ने भी 'ऑस्ट्रेलियन फर्स्ट' की नीति के तहत 457 वीसा प्रोग्राम को खत्म कर दिया है.

न्यूजीलैंड में सितंबर में आम चुनाव होने हैं और इमिग्रेशन वहां एक अहम मुद्दा बन चुका है.

इमिग्रेशन मंत्री वुडहाउस ने कहा, "संतुलन बनाने के लिए ये बदलाव किये जा रहे हैं. और इसलिए भी कि इंपलॉयर्स को ज्यादा से ज्यादा देशी नागरिकों को नौकरी और ट्रेनिंग देने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके."

नए नियमों को इसी साल से लागू किया जाएगा. इनके तहत न्यूनतम आय की सीमा को बढ़ाया जाएगा. परिजनों के वीसा धारकों के पास आने को और मुश्किल बनाया जाएगा. और कम समय के लिए आने वाले कामगारों के रहने की अवधि को और कम किया जाएगा.

न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था में इमिग्रेशन की अहम भूमिका रही है. लेकिन विपक्षी दलों और सेंट्रल बैंक ने मौजूदा नीतियों की समीक्षा की मांग की है. घरों की बढ़ती कीमतें और आय में कम बढ़ोतरी जैसी चिंताओं को इसका आधार बताया गया है.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now