SKIP TO MAIN CONTENT

भारतीय तरीके से शादी करने दिल्ली गई न्यू जीलैंड की महिला की मौत

भारतीय तौर-तरीकों से शादी करने दिल्ली गई न्यू जीलैंड की एक महिला की मौत हो गई है.

India Gate is lit up in the colors of the Indian flag on India's 69th Republic Day in New Delhi on January 26, 2018.
Source: AAP

1 min read

Published


Skip to article content

पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया है कि 49 वर्षीय यह महिला दिल्ली के पहाड़गंज में एक होटल में मृत पाई गईं.

भारतीय मीडिया के मुताबिक वह अपने ऑस्ट्रेलियन बॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली गई थीं. वह हाइपरटेंशन की मरीज थीं. शनिवार सुबह उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें होटल के कमरे में बेहोश पाया.

होटल के स्टाफ की मदद से महिला को लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now