SKIP TO MAIN CONTENT

जूते जो अपने फीते खुद बांध लेते हैं

स्पोर्ट्स एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी नाईकी ने ऐसे जूते बाजार में उतारे हैं जो अपने आप फीते बांध लेते हैं. इन जूतों को स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जाता है.

The new Nike Adapt BB basketball shoe
Source: AAP

1 min read

Published



Skip to article content

नाइकी अडैप्ट बीबी नाम के इन जूतों के फीतों को पावर लेसेस कहा जाता है. एक बटन के दबाने से ही ये फीते कस जाते हैं या ढीले हो जाते हैं. यह बटन जूते पर भी लगा है और स्मार्टफोन ऐप के जरिए भी ऐसा किया जा सकता है.

कंपनी का कहना है कि बास्केटबॉल खेलने के लिए डिजाइन किए गए ये जूते कई फिटिंग याद रख सकते हैं जो पहनने वाला अपनी अलग अलग परिस्थितियों के हिसाब से सेट कर सकता है.

कंपनी के मुताबिक इन जूतों को चार्ज करना होगा जिसके लिए जूतों के साथ एक चार्जिंग मैट भी आएगा.

अमेरिका में इनकी कीमत 350 डॉलर्स रखी गई है यानी ऑस्ट्रेलिया में करीब 500 डॉलर.

2016 में भी कंपनी ने ऑटोमेटिक फीतों वाले जूते भी बनाए थे.

Follow SBS Hindi for more stories.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now