SKIP TO MAIN CONTENT

NRI दंपती पर चाकू से हमला, पति की मौत

कर्नाटक के रहने वाले NRI दंपती पर चाकू से हमला हुआ जिसमें पति की मौत हो गई.

indian dentist murder
प्रतीकात्मक तस्वीर Source: SBS

1 min read

Published

Updated

By Vivek Kumar


Skip to article content

कर्नाटक के रहने वाले एक व्यक्ति की जर्मनी के म्यूनिख में चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस हमले में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं.

जर्मनी के म्यूनिख में 49 वर्षीय प्रशांत बसरूर और उनकी 43 वर्षीय पत्नी स्मिता पर बीते शुक्रवार चाकू से हमला किया गया.

हमले का आरोपी व्यक्ति इस दंपती का पड़ोसी बताया जाता है.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया कि प्रशांत के भाई को जर्मनी जाने में मदद दी जा रही है.

भारत के अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक स्मिता का परिवार उडुपी जिले के सिद्दापुर का रहने वाला है. स्मिता की हालत गंभीर होने के कारण उनके बच्चे सरकारी अधिकारियों की देखरेख में भेज दिए गए.

यह परिवार 15 साल पहले जर्मनी में बस गया था. पिछले साल ही उन्हें जर्मनी की नागरिकता भी मिली थी.

जर्मनी के स्थानीय अखबार द म्यूनिख आई ने गिनी मूल के 33 वर्षीय व्यक्ति को घटना का आरोपी बताया है. अखबार के मुताबिक पुलिस इस मामले की जांच पड़ोसियों के झगड़े के तौर पर कर रही है.

Follow SBS Hindi on Facebook for more


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now