SKIP TO MAIN CONTENT

NRI के 1000 करोड़ से बनेगी सबसे महंगी फिल्मः महाभारत

यूएई के एक भारतीय बिजनसमैन ने भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है.

Mahabharata, Sanskrit epic poem. War council at Kuru. Liebig collectors' card 1931 (Photo by Culture Club/Getty Images)
Mahabharata, Sanskrit epic poem. War council at Kuru. Liebig collectors' card 1931 Source: GettyImages/Culture Club / Contributor

1 min read

Published

By Vivek Asri



Skip to article content

यह फिल्म महाभारत की कहानी पर बनाई जाएगी. इसे जानेमाने एड फिल्ममेकर वीए श्रीकुमार मेनन डायरेक्ट करेंगे. फिल्म दो पार्ट्स में बनाई जाएगी. पहला पार्ट 2018 में रिलीज होगा और दूसरा पार्ट 2020 में.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उद्योपति बीआर शेट्टी की कंपनी की ओर जारी एक रिलीज में कहा गया, "फिल्म को हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु में बनाया जाएगा. बाद में इसे और देशी और विदेशी भाषाओं में डब किया जाएगा."

इस फिल्म का स्क्रीनप्ले जानेमाने मलयाली लेखक एमटी वासुदेवन नायर लिखेंगे और मशहूर एक्टर मोहन लाल मुख्य भूमिका में होंगे. वह भीम की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट में इसके बारे में जानकारी भी दी है.

हमें फेसबुक पर लाइक करें, सारी खबरें पाएं


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now