SKIP TO MAIN CONTENT

ऑफिस में नौकरी खोजने पर बर्खास्तगी की एवज में मिले $10,000

मेलबर्न की एक कंपनी के एक कर्मचारी को गलत तरीके से नौकरी से निकाले जाने की एवज में 10,374 डॉलर्स का मुआवजा मिला है.

work
Source: Vivek Asri

2 min read

Published

Updated

By विवेक आसरी


Skip to article content

मेलबर्न में काम कर रहे 24 वर्षीय ग्राफिक डिजाइनर को इस साल मई में नौकरी से निकाल दिया गया था. उस पर कंपनी के फोन और इंटरनेट से नौकरी खोजने का आरोप लगाया गया था. एचआरडी ऑस्ट्रेलिया ने खबर दी है कि फेयरवर्क्स कमीशन ने इस कर्मचारी की बर्खास्तगी को गलत ठहराया है.

मामला 16 मई का है जब, एचआरडी ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के मालिक ने इस कर्मचारी को कहा कि वह अपना म्यूजिक प्लेयर बाथरूम में ना ले जाए. कर्मचारी का आरोप है कि उसके बाद कंपनी के मालिक ने उसे अपने निजी और कंपनी संबंधित ईमेल्स दिखाने को कहा.

कर्मचारी ने अपने सारे ईमेल्स दिखाए जिनमें डिलीट किए गए कुछ ऐसे ईमेल्स भी थे जो कर्मचारी की नौकरी से संबंधित जानकारियां रखते थे. इसके बाद उसने अपने मालिक से कहा, ”मेरी प्राइवेसी का उल्लंघन करके खुश हो.”

कर्मचारी के मुताबिक, इस पर मालिक ने जवाब दिया कि अगर वह खुश नहीं है तो अपना सामान बांधे और चल जाए. कर्मचारी ने इसे एक विकल्प माना और वह दफ्तर से चला गया. उसी दिन उसे मालिक का एक मेसेज मिला जिसमें बताया गया कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया है. 30 मई को उसे एक ईमेल मिला जिसमें उसकी बर्खास्तगी के कारण विस्तार से बताए गए थे.

  1. कंपनी के फोन और कंप्यूटर का निजी कामों के लिए इस्तेमाल.
  2. काम में सुधार नहीं और बार-बार गलतियां
  3. इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का उल्लंघन

7 जून को इस कर्मचारी ने फेयरवर्क्स कमीशन में शिकायत की. फेयवर्क कमीशनर निकलस विल्सन ने उसके हक में फैसला देते हुए कहा, “मैं इस बात से संतुष्ट नहीं हुआ हूं कि उसकी परफॉरमेंस या तकनीक का (निजी) इस्तेमाल उसकी बर्खास्तगी की जायज वजह है.”

Follow us on Facebook.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now