SKIP TO MAIN CONTENT

ऑस्ट्रेलिया का वीसा पाने के लिए पंजाब में बहन ने भाई से कर ली शादीः पुलिसा

पंजाब पुलिस बालियांवाला गांव में एक ऐसे मामले की जांच कर रही है जिसके मुताबिक एक भाई बहन ने एक दूसरे से शादी कर ली ताकि वे ऑस्ट्रेलिया का वीसा हासिल कर सकें.

Marriage
Immigration cost is pushing Indian migrants to look for partners in Australia. Source: Wikipedia Commons

2 min read

Published

Updated

By Shamsher Kainth


Skip to article content

पंजाब के एक गांव में रहने वाले इस भाई-बहन के मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है. इस मामले में छह लोगों से पूछताछ हो रही है.

इंस्पेक्टर जय सिंह ने एसबीएस पंजाबी को बताया कि बालियांवाली गांव की एक लड़की को वह जानते हैं जिसने अपने भाई से शादी की और फिर स्पाउज वीसा पर ऑस्ट्रेलिया आ गई.

सिंह ने बताया कि इस जोड़े ने अपनी रिश्ते की बहन के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जिसके पास पहले से ऑस्ट्रेलिया का वीसा था. इंस्पेक्टर सिंह बताते हैं, "उन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने एक दूसरे से शादी की और उसे कोर्ट में रजिस्टर कराया. उन्होंने समाज, कानून और धर्म सबको धोखा दिया."

इंस्पेक्टर सिंह ने कहा कि उन्होंने वीसा के लिए बहुत से घोटाले देखे हैं लेकिन इस तरह का मामला पहली बार उनके सामने आया है. इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने की खबर है.

उन्होंने बताया कि आरोपी भाई बहन ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं. उनके पिता, माता, भाई और नानी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.

Follow SBS Hindi on Facebook for more news


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now