SKIP TO MAIN CONTENT

पाक से प्यार है, पर अब भारत से ज्यादा प्यार है: मो. बशीर

पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेट फैन मोहम्मद बशीर चाहते हैं कि चैंपियंस ट्रोफी में भारत जीते. कभी पाकिस्तान की जीत की दुआ करने वाले बशीर इस बार भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं.

Mohammad Bashir Bozai
A Pakistani fan, left, Md Bashir Bozai, who had traveled from Chicago, Illinois, is interviewed by an reporter at the March 30, 2011 Source: Saeed Shah/MCT via Getty Images

2 min read

Published

By विवेक आसरी


Skip to article content

'चाचा शिकागो' के नाम से मशहूर पाकिस्तान के मोहम्मद बशीर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "अब कोई मुकाबला नहीं रहा, इंडिया-पाकिस्तान का. इंडिया बहुत आगे निकल गया है."

4 जून को चैंपियंस ट्रोफी में भारत और पाकिस्तान का मैच होना है. हालांकि चाचा शिकागो इस मैच में नहीं पहुंच पाएंगे. छह साल में पहली बार होगा जब वह किसी भारत-पाक मैच में मौजूद नहीं होंगे.

उन्होंने पीटीआई से कहा, "2011 के वर्ल्ड कप में मैंने पहली बार मोहाली में भारत-पाक मैच देखा था. उसके बाद से कोई मैच ऐसा नहीं जिसमें मैं ना गया हूं. मैं बर्मिंगम भी जरूर जाता लेकिन अभी रमजान चल रहा है और मक्का जाना पहले से तय है. मैं महीनाभर वहीं रहूंगा. इसलिए मैच नहीं देख पाऊंगा."

पाकिस्तान में जन्मे बशीर की पत्नी भारतीय हैं. लेकिन अब तक वह पाकिस्तान के लिए जी-जान से समर्थन करते रहे हैं. पहली बार होगा कि बशीर भारत-पाक मैच में भारत की जीत की दुआ करेंगे. वह कहते हैं, "एक तरफ धोनी, कोहली और युवराज. और पाकिस्तान में तो कोई बड़ा प्लेयर ही नहीं है. एक वक्त था जब जावेद मियांदादा, वसीम अकरम और वकार यूनिस खेलते थे. अब तो ज्यादातर खिलाड़ियों के नाम भी नहीं पता. भारत आसानी से जीतेगा."


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now