SKIP TO MAIN CONTENT

पार्लियामेंट हाउस NSW में बैसाखी की धूम

बैसाखी पर पार्लियामेंट हाउस में हुआ भंगड़ा, ढोल की थाप पर नाचे बच्चे तो साथ दिया मेंबर ऑफ पार्लियामेंट्स ने भी। साथ ही समाज में योगदान के लिए कम्युनिटी के लोगों को सम्मानित किया गया।

Baisakhi fest at Sydney Parliament House
Source: Gaurav Vaishnava

2 min read

Published

Updated

By गौरव वैष्णव


Skip to article content

सिडनी के पार्लियामेंट हाउस NSW में पंजाबी काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से बैसाखी उत्सव का आयोजन किया गया। भारत और खासकर पंजाब का ये त्यौहार यूं तो हिंदी महीने बैसाख में तब मनाया जाता है, जब किसान नई फसल काट लेते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसे मल्टीकल्चरल देश में बैसाखी यहां की संस्कृति को ओर समृद्ध करती है।

Baisakhi at Parliament house Sydney
Source: Gaurav Vaishnava

छाई रही पगड़ी

इसका एक मंगलवार की शाम इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला जब भंगड़े की धुन पर भारत ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया और दूसरी जगहों से ताल्लुक रखने वाले एमपीज़ भी नाच रहे थे। कार्यक्रम के आयोजक और ब्लैकटाउन से काउंसलर मोनिंदर सिंह ने बताया कि इस दिन को वर्ल्ड टरबन अवेयरनेस डे के तौर पर भी मनाया जा रहा है। ये ही वजह थी कि सिडनी की काउंसिल ब्लैकटाउन के मेयर स्टीफन बाली भी पगड़ी में नज़र आ रहे थे।

समाज में योगदान के लिए सम्मान

कार्यक्रम में पहुंचे मल्टीकल्चरिज़्म मिनिस्टर विलियम रे ने कम्यूनिटी के योगदान को सराहा और कहा कि पंजाबी समुदाय का ऑस्ट्रेलिया के साथ रिश्ता काफी पुराना है। वहीं समाज के लिए अच्छा काम करने वाले पंजाबी समुदाय के लोगों को सम्मानित भी किया गया।

Baisakhi at Parliament house Sydney
Source: Gaurav Vaishnava

बच्चों ने बिखेरे रंग

कार्यक्रम की शुरूआत शबद-कीर्तन से हुई और इसके बाद क्लासिकल डांसर हेमा ने इंग्लिश और क्लासिकल री-मिक्स गाने पर अपनी प्रस्तुति दी। वहीं बच्चे भंगड़े की धुन पर खूब नाचे।


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now