SKIP TO MAIN CONTENT

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने भारतीयों से मांगी माफी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल टीम गुजरात लायंस के कोट ब्रैड हॉज ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से माफी मांगी है.

Big Bash League - Thunder v Strikers
during the Big Bash League match between the Sydney Thunder and the Adelaide Strikers at Spotless Stadium on January 18, 2017 in Sydney, Australia. Source: Getty Images AsiaPac

2 min read

Published

By Vivek Asri


Skip to article content

हॉज ने कोहली की चोट पर अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया है. कोहली के कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद वह भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के चौथे टेस्ट से हट गये थे.

इस पर हॉज ने ऐसा इशारा किया था कि कोहली आईपीएल के लिए फिट होने के कारण राष्ट्रीय टीम छोड़ रहे हैं. इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने हॉज के खिलाफ काफी कॉमेंट्स किये थे.

इस आलोचना के बाद हॉज ने ट्विटर पर लिखा, "मैं अपनी टिप्पणी के लिए भारत के लोगों, क्रिकेट फैन्स, भारतीय क्रिकेट टीम और खासतौर पर विराट कोहली से माफी चाहता हूं."

हॉज ने लिखा है कि मेरी मंशा किसी को कोई नुकसान पहुंचाने की नहीं थी. उन्होंने लिखा, "किसी की आलोचना करना या किसी को नुकसान पहुंचाने का मेरा कोई मकसद नहीं था. वे हल्की-फुल्की बातें थीं. मैं इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा सम्मान करता हूं, जिसे मैं पूरा एंजॉय किया है."

कोहली आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान हैं. ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज में उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा. उन्होंने पांच पारियों में सिर्फ 46 रन बनाए.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिए, सारी खबरें मिलेंगी


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now