SKIP TO MAIN CONTENT

प्रशंसकों को टीम इंडिया का तोहफा, जीता मैलबर्न टेस्ट

भारत ने गावास्कर-बॉर्डर ट्राफी का तीसरा टेस्ट मैच 137 रनों से जीत कर प्रशंसकों को नये साल पर जीत का तोहफा दिया है. साथ ही ये भी तय हो गया है कि ट्राफी अब भारत के पास ही रहेगी.

Cricket: Buoyant India thrash Australia by 137 runs in Melbourne
Source: Reuters

2 min read

Published

By गौरव वैष्णव


Skip to article content

पांचवें दिन पांच ओवरों में ही मिली जीत

मैच के पांचवें और आखिरी दिन 8 विकेट पर 258 रनों से आगे का खेल शुरू होना था लेकिन सुबह बारिश की वजह से पहले सत्र का खेल नहीं हो पाया. एक समय लगने लगा था कि जीत भारत के हाथ से निकल ना जाए लेकिन मैच शुरू होते ही टीम इंडिया ने इस शानदार जीत के लिए केवल 5 ओवर का समय ही लिया. आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 261 रनों पर ही सिमट गई. आखिरी 2 विकेट पैट कमिंस और नैथन लियोन के गिरे. टीम इंडिया और जीत के बीच मज़बूती से डटे कमिंस को 63 के स्कोर पर बुमराह ने पुजारा के हाथों कैच कराया. वहीं लियोन का अंतिम विकेट ईशांत शर्मा ने लिया. लियोन को विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने लपका.

Cricket - India march to brink of victory in Melbourne
Source: Reuters

कमाल के बुमराह

दूसरी पारी में बुमराह और जडेजा को 3-3 विकेट मिले वहीं शमी और ईशांत ने भी 2-2 विकेट चटकाए. लेकिन पूरे मैच में जसप्रीत बुमराह ही छाए रहे. पहली पारी में तो आलम ये था कि पैवेलियन लौटता हर ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज़ बुमराह का शिकार नज़र आता था. बुमराह ने पहला पारी में 6 विकेट लिए थे. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. 

गावास्कर-बॉर्डर सीरीज़ में 2-1 से आगे भारत

इस जीत के साथ ही 4 मैचों की इस सीरीज़ में भारत ने 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. साथ ही ये भी तय हो गया है कि ट्राफी भारत के पास ही रहने वाली है. वहीं जीत के बाद भारतीय कप्तान ने कहा कि आखिरी टेस्ट जीतने की इरादों से उन्हें कोई नहीं डिगा सकता.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now