SKIP TO MAIN CONTENT

पासपोर्ट को बना दिया हिसाब-किताब की डायरी

आपके पासपोर्ट की तारीख खत्म हो गई हो और उसमें कुछ पेज बचे हों, तो आप क्या करेंगे?

Kerala woman Indian passport
Source: Facebook

1 min read

Published

By Salvi Manish


Skip to article content

भारत के दक्षिणी राज्य केरल की रहने वाली इस महिला से मिलिए. उन्होंने अपने पति के पुराने पासपोर्ट का ऐसा उपयोग किया कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो गईं.

इस महिला ने पासपोर्ट को छोटी डायरी बना लिया जिस पर टेलीफोन नंबर, घर के सामान की सूची और हिसाब-किताब लिखने लगी.

और यह इस्तेमाल ऐसा पसंद आया कि उन्होंने एक-एक पेज का एक-एक कोना प्रयोग किया.

फिर एक दिन अचानक उन्होंने अपने इस अनूठे प्रयोग को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और बस फिर तो दुनिया भर में बात फैल गई.

महिला के बेटे ने एक वीडियो भी बना डाला है.

किसी ने कहा, यह सिर्फ भारत में हो सकता है तो किसी ने कहा, यही सच्चे भारतीय की पहचान है.

कुछ लोगों ने इसे उत्तर भारत में प्रचलित शब्द 'जुगाड़' से जोड़ा है.

लेकिन कुछ संजीदा लोगों ने इस प्रयोग को देखकर बताया है कि पासपोर्ट एक कीमती चीज है और उसे इस तरह सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए.

और मजेदार खबरें चाहिए तो हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें

 

 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now