SKIP TO MAIN CONTENT

पहले बच्चे के पिता बनने वाले थे हादसे का शिकार हुए परमिंदर सिंह

न्यूजीलैंड के बे ऑफ प्लेंटी में सड़क हादसे का शिकार हुए परमिंदर सिंह जब्बाल पिता बनने वाले थे. दो महीने में उनकी पार्टनर अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है.

Parminder Sing
परमिंदर सिंह Source: Indian Weekender

1 min read

Published

By विवेक आसरी


Skip to article content

इंडियन वीकेंडर अखबार ने परमिंदर सिंह के दोस्त नवनीत सिंह के हवाले से लिखा है कि अपने पहले बच्चे को लेकर परमिंदर सिंह बहुत खुश थे.

परमिंदर एक स्थानीय लड़की के साथ थे और टॉरंगा में उनके परिवार के साथ ही रहते थे.

वह एक हेल्थ केयर प्रोफेशनन के तौर पर काम करते थे. तीन साल पहले वह स्टूडेंट वीसा पर भारत से आए थे. चार साल पहले ही उन्हें वर्क वीसा मिला था.

बुधवार सुबह करीब चार बजे टौमाटा के नजदीक उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. पाएस पा रोड पर हुए इस हादसे में परमिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी. हादसे के बाद पुलिस ने कई घंटे तक सड़क को बंद रखा था.

28 वर्षीय परमिंदर सिंह भारत के पंजाब में लुधियाना के रहने वाले थे. अपने परिवार के सबसे बड़े बेटे परमिंदर का एक छोटा भाई और एक बहन है. उनके पिता लुधियाना में एक छोटे व्यापारी हैं.

Follow SBS Hindi on Facebook for more.

 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now