SKIP TO MAIN CONTENT

हैपीनेस रिपोर्ट: पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश से कम खुश है भारत

भारत के लोग पाकिस्तान, इराक और बांग्लादेश के लोगों से भी कम खुश रहते हैं. हैपीनेस इंडेक्स में भारत का नंबर 122वां है. यानी 121 देशों के लोग भारतीयों से ज्यादा खुश हैं. ऑस्ट्रेलिया नंबर नौ पर है.

World Happiness Report 2017 does not find Indians much happy.
World Happiness Report 2017 does not find Indians much happy. Source: GettyImages/powerofforever

1 min read

Published

Updated

By विवेक आसरी

Source: SBS



Skip to article content

संयुक्त राष्ट्र ने हैपीनेस रिपोर्ट 2017 की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में 155 देश हैं और नॉर्वे दुनिया का सबसे खुश देश है. भारत इस साल 122वें नंबर पर है. पिछली रिपोर्ट में उसका नंबर 118वां था.

हैपीनेस रिपोर्ट में लोगों को जीडीपी पर कैपिटा, सोशल सपोर्ट, हेल्दी लाइफस्टाइल, मर्जी से जीने की आजादी और भ्रष्टाचार जैसे मानकों पर आंका जाता है.

रिपोर्ट में भारत के लगभग सारे पड़ोसियों की रैंकिंग भारत से ज्यादा है. चीन (79), पाकिस्तान (80), नेपाल (99), बांग्लादेश (110) और श्रीलंका (120) की रैंकिंग भारत से बेहतर है.

टॉप 10 देश हैं: नॉर्वे, डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, नीदरलैंड्स, कनाडा, न्यू जीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और स्वीडन.

दुनिया के 10 सबसे सबसे नाखुश देश इन्हें माना गया है: सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, बुरुंडी, तंजानिया, सीरिया, रवांडा, टोगो, गिनी, लाइबेरिया, साउथ सूडान और यमन.

और खबरें चाहिए? हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now