SKIP TO MAIN CONTENT

पाकिस्तान एयर फोर्स म्यूजियम में भारतीय पायलट अभिनंदन का पुतला

पाकिस्तान एयरफोर्स ने कराची स्थित एक म्यूजियम में भारत के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का पुतला लगाया है.

In this image made from video provided by PTV,  Wing Commander Abhinandan Varthaman walks to cross the border into India, in Wagah, Pakistan.
In this image made from video provided by PTV, Wing Commander Abhinandan Varthaman walks to cross the border into India, in Wagah, Pakistan. Source: AAP

1 min read

Published


Skip to article content

पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी है कि पाकिस्तान के वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान ने पाकिस्तान एयरफोर्स म्यूजियम के नए हिस्से का उद्घाटन किया है. इसी हिस्से में विंग कमांडर वर्धमान का पुतला रखा गया है.

भारतीय पायलट विंग कमांडर वर्धमान को फरवरी में पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था. 27 फरवरी को पाकिस्तानी विमान भारतीय सीमा में घुस आए थे. अपने मिग 21 विमान से उनका पीछा करते हुए वर्धमान पाकिस्तानी सीमा में चले गए. वहां उनके विमान को पाकिस्तान की मिसाइल ने गिरा दिया और बचकर निकले वर्धमान को हिरासत में ले लिया.

60 घंटे पाकिस्तानी हिरासत में बिताने के बाद उन्हें भारत को सौंपा गया था.

खबर के मुताबिक म्यूजियम के इस हिस्से का नाम 'ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट' रखा गया है. इसमें वर्धमान के साथ उस सैनिक का भी पुतला लगाया गया है जिसने कथित तौर पर भारतीय पायलट को स्थानीय लोगों से बचाया था.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter

 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now