SKIP TO MAIN CONTENT

पता है, सिडनी में कितने ज्यादा लोग आ गए हैं?

सिडनी को 30 लाख से 40 लाख तक पहुंचने में 1971 से 2000 के बीच 30 साल लगे थे. लेकिन एक मिलियन आधे समय में जुड़ गया.

Sydney
Population growth in Sydney is highest in NSW. Source: GettyImages/Jason Edwards

1 min read

Published

By Vivek Asri

Source: SBS


Skip to article content

सिडनी की आबादी 50 लाख को पार कर गई है. पिछले 16 साल में ही शहर की आबादी में 10 लाख लोग जुड़े हैं.

गुरुवार को जारी किए गए ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के मुताबिक ग्रेटर सिडनी की जनसंख्या 50 लाख 5 हजार चार सौ है. इसमें ब्लू माउंटेन्स और सेंट्रल कोस्ट के लोग भी शामिल हैं.

पिछले साल से सिडनी की आबादी में 83 हजार लोग जुड़े हैं. 2015-16 में ही न्यू साउथ वेल्स की कुल वृद्धि की 78 फीसदी सिडनी में ही हुई. सिडनी के 10 जिलों में पिछले फाइनैंशल ईयर में सबसे ज्यादा लोग साउथ वेस्ट के कोबिटी-लेपिंगटन में जुड़े. यहां की आबादी में 3338 लोग बढ़े जो 27 फीसदी है.

सिडनी के इनर साउथ में भी खासी वृद्धि हुई है. वॉटरलू-बीकॉन्सफील्ड में 2358 लोगों की वृद्धि हुई जबकि मैस्कट-ईस्टलेक्स में पिछले एक साल में लगभग 2000 लोग बढ़े.

पिछले एक साल में सिडनी की जनसंख्या 1.7 फीसदी की दर से बढ़ी है जबकि न्यू साउथ वेल्स की 0.8 प्रतिशत की दर से.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिए, सारी खबरें मिलेंगी


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now