SKIP TO MAIN CONTENT

पत्नी के हत्यारे भारतीय को मेलबर्न में 25 साल जेल

अपनी पत्नी के हत्यारे भारतीय मूल के डगलस डेरिक यूस्टस को मेलबर्न की एक अदालत ने 25 साल की जेल की सजा सुनाई है.

Douglas
Douglas Eustace Source: 7 News

2 min read

Published


Skip to article content

44 वर्षीय यूस्टस को ऑस्ट्रेलिया डे के रोज हुए झगड़े के दौरान चाकू से अपनी पत्नी की हत्या करने का दोषी पाया गया.

यूस्टेस 2016 में मैरी फ्रीमन से मिला था. कुछ ही हफ्तों की मुलाकात के बाद दोनों ने शादी कर ली थी. लेकिन शादी के करीब चार महीने बाद 27 जनवरी 2017 को यूस्टस ने फ्रीमन की चाकू से मारकर हत्या कर दी.

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि यूस्टेस ने चाकू के 12 वार किए थे.यह घटना ऑस्ट्रेलिया डे की शाम एक पार्टी के बाद हुई. पार्टी के दौरान यह दंपती अपने दोस्तों के साथ खाना-पीना कर रहा था. उसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

उस देर रात हैलम स्थित उनके घर में यूस्टस ने फ्रीमन को चाकू मारा.

मंगलवार को यूस्टस को सजा सुनाई गई. विक्टोरियाई सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस लेजली टेलर ने अपने फैसले में हत्या को क्रूर करार दिया.

उन्होंने यूस्टस से कहा, “आपने उसे (मैरी फ्रीमन) को पागलों की तरह चाकों से वार करके अपने बेडरूम में मारा.”

जज ने कहा कि जबकि दोस्तों ने उसे रोकने की कोशिश की, वह “मुझे छोड़ दो, मैं इस कुतिया को मार डालूंगा” कहते हुए छूटकर भागा और बेडरूम में जाकर दो बार और चाकू से वार किए.

पिछले साल सितंबर में यूस्टस ने अपना गुनाह कबूल किया था.

यूस्टस को 25 साल की सजा हुई है और उसे कम से कम 20 साल जेल में बिताने होंगे. उसके बाद उसे भारत निर्वासित किया जा सकता है.

Follow SBS Hindi on Facebook for more


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now