वृंदावन में विधवाओं ने पहली बार मंदिर में खेली होली

वृंदावन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब वहां दशकों से रहती आ रहीं विधवा महिलाएं किसी प्रसिद्घ मंदिर में रंग और उमंग से होली मनाती दिखाई दी.

Widow Holi

Source: Dainik Bhaskar

वृंदावन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ की वहां दशकों से रहती आ रहीं विधवा महिलाएं किसी मंदिर में रंग और उमंग से होली मनाती दिखाई दी। सोमवार यानी की 21 मार्च को वृंदावन के प्राचीन ठाकुर गोपीनाथ मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए, वृंदावन की विधवाएं तो बेसब्री से इंतजार कर ही रही हैं, उनके अलावा वाराणसी की विधवाएं भी होली मनाने यहां पहुंची थी.

Widow Holi
Source: Dainik Bhaskar

उनके लिए इस पहल का बीड़ा उठाया है वैधव्य को सामाजिक दाग मानने की बुराई को मिटाने का संकल्प लेने वाली संस्था सुलभ इंटरनेशनल ने। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक एवं सामाजिक सुधारक डॉ. विंदेश्वर पाठक ने भारतीय न्यूज़ एजेंसियों को बताया, ‘विधवाओं को होली खेलने से रोकने वाली हिन्दू समाज की कुप्रथा को रोकने का यह पहला प्रयास है। जिसे समाज की सभी धाराएं स्वेच्छा से स्वीकार कर रही हैं।"

Widow Holi
Source: Dainik Bhaskar

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सुलभ इंटरनेशनल वृंदावन एवं वाराणसी में रहने वाली तकरीबन 1500 विधवाओं की विभिन्न प्रकार से देखभाल कर रहा है। यह पहला अवसर है जब विधवाओं की खुशी के लिए किसी मंदिर में इस प्रकार का आयोजन हुआ हो.

Widow Holi
Source: Dainik Bhaskar

इस कार्यक्रम में 1200 किलोग्राम गुलाल तथा 1500 किलोग्राम गुलाब व गेंदा के फूलों की पत्तियों का प्रयोग किया गया।

Widow Holi
Source: Dainik Bhaskar

देश के कुछ क्षेत्रों में आज भी विधवाओं को होली खेलने से दूर रखा जाता है। यह होली उन्हें भी इस कुप्रथा से निजात दिलाने का सबब बनेगी।

 


2 min read

Published

Updated

By Mosiqi Acharya

Source: Dainik Bhaskar




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now