SKIP TO MAIN CONTENT

सिख समुदाय का हाल-चाल लेने ग्लेनवुड गुरुद्वारा पहुंची प्रीमियर ग्लेडीज़

सिडनी के ग्लैनवुड गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार के रोज़ न्यू साउथ वेल्स की प्रीमियर ग्लेडीस बेरेजिकलियन ने सिख समुदाय के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया. दरअस्ल ऑस्ट्रेलियन सिख एसोसिएशन ने प्रीमियर को सिख समुदाय की परेशानियों से अवगत कराने, और समुदाय के ऑस्ट्रेलिया में योगदान पर बात करने लिए आमंत्रित किया था.

premiere Gladys in Glenwood Gurudwara
Source: Gaurav Vaishnava

2 min read

Published

Updated

By Kumud Merani



Skip to article content

गुरुद्वारा पहुंची प्रीमीयर ने गुरुद्वारा साहिब के दर्शन किए, गुरुद्वारे के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी ली और इसके बाद शुरु हुआ सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत का दौर.

उठा टरबन और हेलमेट का मुद्दा

इस बैठक में यूनाइटेढ सिख्स की ओर से हैलमेट का मुददा उठाया गया. बैरिस्टर ईस्टा सेठी ने खासतौर पर सिख महिलाओं और पुरुषों को साइकिल चलाते हुए हेलमेट पहनने से छूट दिलाने का आग्रह किया. ईस्टा ने सिखों के हेलमेट पहनने के बारे में दूसरे राज्यों में क्या स्थिति है इस बात का भी हवाला दिया. उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के कुछ राज्य सिखों को हेलमेट पहनने से छूट देते हैं

Glenwood Gurudwara
Picture for representation purpose. Source: ASA

दूसरी ओर सिख समुदाय की ओर से एसोसिएशन के कंपनी सेक्रेट्री बलविंदर सिंह चहल ने प्रीमियर को एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया उन्होंने कहा कि यहां कई कार्यक्रम बिना किसी सरकारी मदद के चल रहे हैं.

दिलों को जोड़ेगा फुटबॉल का खेल

एसोसिएशन के एजुकेशन डायरेक्टर डॉ सुरिन्दर सिंह ने भी एसोसिएशन द्वारा की जा रही कोशिशों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने प्रीमियर को पिछले दिनों अपग्रेड की गई गुरुद्वारा की भाई गुरदास जी लाइब्रेरी भी दिखाई. उन्होंने कहा कि सिख समुदाय को यहां रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से और बेहतरीन तरीके से जोड़ने के लिए वो सिख युवकों को रग्बी जैसे खेलों की दिशा में भी प्रेरित कर रहे हैं.

Premiere Gladys in Glenwood Gurudwara
Source: Gaurav Vaishnava

बैठक में प्रीमियर ग्लेडीज़ बेरेजिकलियन ने गुरुद्वारा और ऑस्ट्रेलियन सिख एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कामों की सराहना की, बैठक में उठाए गए मुद्दों पर उन्होंने कहा कि इन सभी बातों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और एक प्रोपर चैनल से इन्हें हल करने की कोशिश की जाएगी.

कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन द्वारा सूखा पीड़ित किसानों की मदद के लिए 10 हज़ार डॉलर का एक चैक भी प्रीमियर को सौंपा गया.  

 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now