SKIP TO MAIN CONTENT

रेप आरोपी भारतीय मूल के ऊबर ड्राइवर ने खुद को बताया बेकसूर

रेप के आरोपी ऊबर ड्राइवर भारतीय मूल के अनिल ई थॉमस ने खुद को बेकसूर बताया है.

Police tape
Police tape Source: AAP

1 min read

Published


Skip to article content

ब्रिसबेन में ऊबर चलाने वाले अनिल थॉमस को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां उन्होंने खुद को निर्दोष बताया.

अनिल पर 16 साल की एक युवती के बलात्कार का आरोप है.

यह मामला पिछले साल का है. 37 वर्षीय ड्राइवर पर आरोप है कि 7 जुलाई को उन्होंने ब्रिसबेन के बे साइड इलाके में तब बलात्कार किया जब एक युवती सुपर मार्किट से अपने दोस्त के घर जाने के लिए गाड़ी में सवार हुई थी.

पुलिस का आरोप है कि अनिल ई थॉमस गाड़ी को एक खाली सुनसान इलाके में ले गये और पेड़ों के बीच खड़ी कर दी. पुलिस के मुताबिक वहां लड़की के साथ बलात्कार हुआ जिसके बाद ड्राइवर ने उसे उसके दोस्त के घर छोड़ दिया.

लड़की ने कुछ दिन बाद शिकायत की और अनिल थॉमस पर आरोप लगाए गए।

Follow SBS Hindi on Facebook for more


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now