SKIP TO MAIN CONTENT

रेपिस्ट स्टोर वर्कर को करीब आठ साल की कैद

भारतीय मूल के 30 वर्षीय एक स्टोर वर्कर को ब्रिटेन में बलात्कार के आरोप में लगभग आठ साल की सजा सुनाई गई है.

rape
Source: gmp.police.uk

2 min read

Published

By विवेक आसरी


Skip to article content

नागपुर के रहने वाले स्वप्निल कुलाट पर आरोप साबित हुआ कि उसने अपनी दुकान में एक 40 वर्षीय महिला से बलात्कार किया. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह महिला अपना मोबाइल पोन चार्ज करने दुकान में आई थी.

कुलाट ने अपना गुनाह कबूल किया था जिसके बाद मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट ने उसे सात साल आठ महीने की जेल की सजा सुनाई.

पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को महिला जब अपने एक दोस्त के घर जा रही थी, तब उनके फोन की बैट्री खत्म हो गई. विदिंगटन इलाके में वह एक दुकान में गई जहां स्वप्निल कुलाट काम कर रहा था. महिला ने उससे फोन चार्ज करने की इजाजत मांगी.

ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, “जब उसने अपना फोन चार्जिंग पर लगाया तो कुलाट ने दुकान का दरवाजा बंद कर दिया और महिला को बाहर नहीं जाने दिया. वह आक्रामक हो गया था. उसने महिला को डंडे से मारा.”

महिला को रात भर दुकान में कैद रखा गया और कुलाट ने बार-बार उसे जान से मारने की धमकी दी.

सजा पूरी होने के बाद कुलाट को भारत निर्वासित किया जा सकता है.

Follow us on Facebook.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now