SKIP TO MAIN CONTENT

सिडनी में डेटिंग ऐप्स से लोगों को फांस रहे हैं लुटेरे?

पुलिस ने तीन लोगों को एक युवक के साथ लूटपाट और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस युवक को डेटिंग ऐप के जरिए बुलाया गया था.

Heart-shaped Cloud
Source: AAP/Mary Evans/Ardea/Duncan Usher

1 min read

Published

Updated

By Vivek Asri

Source: AAP



Skip to article content

सिडनी के रहने वाले एक व्यक्ति की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर एक लड़की से हुई थी. उसे लगा था कि वह डेटिंग पर जा रहा है लेकिन उसे लूटा गया और उसके साथ मार-पीट भी हुई.

घटना सिडनी के ईस्टर्न सबर्ब की है. 23 साल का एक युवा एक डेटिंग ऐप के जरिए एक महिला से मिला. रविवार सुबह मुलाकात का वक्त तय हुआ. बोंडाई के नजदीक वॉलिस परेड में यह मुलाकात होनी थी. लेकिन पुलिस का कहना है कि युवक का तीन लोगों ने पीछा किया. उनमें से एक ने उसे मारा और उसका बटुआ छीन लिया.

इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का मानना है कि ये तीनों डेटिंग ऐप से जुड़े हैं. इन तीनों में से एक की उम्र तो 18 साल है जिस पर डकैती के आरोप लगाए गए हैं. उसे अगले महीने वेरली की स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा.

Follow us on Facebook and Twitter.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now