SKIP TO MAIN CONTENT

सिडनी के रिचमंड में ट्रेन हादसा, कई घायल

सिडनी के उत्तर पश्चिम में रिचमंड में एक ट्रेन के हादसे का शिकार हो जाने के कारण कम से कम 15 लोग घायल हो गए हैं.

Damage to the inside of the train
Damage to the inside of the train, Brett Saunders Source: Facebook

1 min read

Published

Updated

By विवेक आसरी


Skip to article content

इस हादसे के बाद तीन लोग ट्रेन में फंस भी गए. हादसा तब हुआ जब ट्रेन रिचमंड स्टेशन पर एक बफर से टकरा गई.

हादसे की जगह पर काफी अफरा-तफरी मची हुई थी. चश्मदीदों ने बताया कि लोग काफी घबराए हुए थे.

एमरजेंसी सर्विस को हादसे की खबर करीब 10 बजे मिली. आनन-फानन में 20 ऐम्ब्युलेंस और तीन हेलिकॉप्टर मौके पर भेजे गए.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 लोगों को मामूली चोटें हैं जबकि दो लोगों की चोटें काफी गहरी हैं. तीन लोग पहले डिब्बे में फंस गए थे, जिन्हें बाद में निकाल लिया गया.

सिडनी के टूजीबी रेडियो पर एक चश्मदीद ने बताया कि टक्कर के बाद बहुत तेज आवाज हुई और जोर का धक्का लगा.

स्टीव नाम के इस व्यक्ति ने बताया, "बहुत धूल उड़ी. अफरा-तफरी मच गई थी."

Follow us on FACEBOOK for more.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now