SKIP TO MAIN CONTENT

सिडनी के तीन टुकड़े करने की योजना

योजना कामयाब रही तो सिडनी को एक दूसरे से जुड़े तीन शहरों में बांट दिया जाएगा. लूसी टर्नबुल की अध्यक्षता में बना पैनल इस योजना पर काम कर रहा है.

Sydney
Source: Vivek Asri/SBS

1 min read

Published


Skip to article content

योजना कुछ यूं है कि आने वाले चंद दशकों में सिडनी को ऐसे तीन हिस्सों में बांटा जाए जहां तीन केंद्र हों. पूर्वी, मध्य औ पश्चिमी हिस्सों में तीन अलग-अलग शहर बनें और लोगों के दफ्तरों और घरों के बीच ज्यादा से ज्यादा आधे घंटे की दूरी हो.

न्यू साउथ वेल्स के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ऐंड्र्यू कॉन्सटैंस ने बताया, "तीनों शहरों में बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधाएं होंगी और तीनों एक दूसरे से तकनीक-केंद्रित योजना के जरिए जुड़े होंगे."

योजना में पैरामैटा से कोगारा तक ट्रेन लिंक का भी प्रस्ताव है. इसके अलावा नोरवेस्ट और पैरामैटा के बीच ट्रेन और सिडनी-पैरामैटा-न्यू कासल के बीच लाइट रेल चलाने का भी प्रस्ताव है.

Follow us on Facebook for more.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now