SKIP TO MAIN CONTENT

सिडनी में बसे आईटी प्रोफैशनल की मौत

सिडनी के वैंटवर्थविल इलाके में रहने वाले 41 साल के आईटी प्रोफेशनल की मौत ने सिडनी के भारतीय समुदाय को हिलाकर रख दिया है.

Shekran's home in Wentwortville
Shekran's home in Wentwortville Source: Gaurav Vaishnav

2 min read

Published

Updated

By गौरव वैष्णव


Skip to article content
Ramachandran
मृतक : शेखरन रामचंद्रन Source: Gaurav Vaishnava

सिडनी के वैन्टवर्थविल सब-अर्ब में रहने वाले आईटी प्रोफेशनल शेखरन रामचंद्रन की आकस्मिक मौत हो गई. पहली नज़र में ये हार्ट-अटैक के केस माना जा रहा है. उनके नज़दीकी लोगों ने बताया कि शेखरन कुछ बीमार महसूस कर रहे थे और शुक्रवार को सीने में जलन की शिकायत लेकर वह डॉक्टर के पास भी गए थे. इसके बाद शाम को शेखरन जब बाज़ार से घर का सामान लेकर लौटे तो गिर पड़े. आनन-फानन में उनकी पत्नी ने ऐम्बु्लेंस बुलाई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. हालांकि उन्हें वेस्टमीड अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पुष्टि कर दी कि उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी.

3 महीने का बच्चा छोड़ गए शेखरन

तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाले शेखरन 41 साल के थे वो अपने पीछे  पत्नी और तीन महीने का एक बच्चा छोड़ गए हैं. वह साल 2015 में परमानेंट रेज़ीडेंट वीज़ा पर आए थे और इन दिनों वेस्टपैक बैंक से साथ एक कॉन्ट्रेक्ट वर्कर के तौर पर काम कर रहे थे. उनका बच्चा यहां पैदा हुआ है जो कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है.

चिंतित परिजन
Source: Gaurav Vaishnava

भारत में होगा अंतिम संस्कार 

शेखरन के शरीर को वेस्टमीड के शव-गृह में ही रखा गया है. बताया जा रहा है कि क्योंकि उनकी मौत अस्पताल से बाहर हुई है सो कानूनन मौत का कारण जानने के लिहाज से पोस्टमॉर्टम के बाद ही उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा. उनके नज़दीकी जानकारों के मुताबिक उनका दाह संस्कार भारत में उनके घर पर ही होगा. ऐसे में उनके मृत शरीर को भारत ले जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

भारतीय दूतावास मदद को आया

परेशानी यह है कि शेखरन के बच्चे का ओसीआई अभी नहीं बना है लेकिन इंडियन कौंसुलेट के एस के वर्मा ने एसबीएस हिदीं को बताया कि वह बच्चे को वीज़ा मुहैया कराएंगे ताकि उसका भारत पहुंचना सुनिश्चित किया जा सके.

Follow SBS Hindi on Facebook


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now