SKIP TO MAIN CONTENT

सिडनी ने बरसी पर मनमीत अलीशेर को याद किया

मनमीत अलीशेर की हत्या को एक साल हो गया है, एक ज़िंदादिल इंसान के तौर पर उन्हें याद करने वाले लोग एक बार फिर अलग-अलग जगहों पर उन्हें श्रद्धांजलि देने एकत्र हो रहे हैं। रविवार दोपहर सिडनी के ग्लेनवुड गुरुद्वारे में भी मनमीत की याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय काउंसलर और जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों ने भी शिरकत की।

Manmeet
Source: Gaurav Vaishnav/SBS

2 min read

Published

By गौरव वैष्णव


Skip to article content

प्रार्थना सभा की शुरूआत शबद कीर्तन से हुई करीब चालीस मिनट चले कीर्तन के बाद रोज़ होने वाली अरदास में भी उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखे नम दिखीं।

 

पिता भी थे मौजूद

मनमीत के पिता रामस्वरूप शर्मा भी इस सभा में शामिल हुए उन्होंने एसबीएस को बताया कि ब्रिसबेन और सिडनी में बसे भारतीय समुदाय के अनुरोध पर मनमीत की पहली पुण्य तिथि पर वो ऑस्ट्रेलिया आए हैं। उन्होंने नम आंखों से सभी लोगों के सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया साथ ही जल्द न्याय मिलने की उम्मीद भी जताई।

 

जानने वालों ने की यादें साझा

मनमीत के जानने वालों ने उन्हें के ज़िंदा दिल इंसान  बताया उनके मित्र गुरु ने कहा कि मनमीत ऑस्ट्रेलिया को पैराडाइज़ कहा करते थे। इसलिए उनकी याद में ब्रिसबेन में एक पार्क का नाम भी “मनमीत पैराडाइज़” रखा गया है।

 

मनमीत की याद में जनकल्याण कार्यक्रम

पिछले दिनों मनमीत की याद में ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया है। उनके जानने वालों का कहना है कि आगे भी वो समाज कल्याण के ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे ताकि मनमीत की अच्छाई हमेशा ज़िंदा रहे।

 

Follow us on Facebook.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now