SKIP TO MAIN CONTENT

सिंगापुर: भारतीय योगा टीचर को सज़ा

सिंगापुर में एक भारतीय ओरिजन के योगा टीचर को छेड़छाड़ के आरोप में दोषी पाया गया है। ये घटना साल 2015 की है जबकि पीड़ित ने इस टीचर योगा सिखाने के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

handcuffed
Source: Wikipedia

1 min read

Published

By गौरव वैष्णव


Skip to article content

9 महीने की कैद

26 साल के राकेश कुमार प्रसाद को 12 ट्रायल के बाद दोषी करार दिया गया और 1 हज़ार सिंगापुर डॉलर के जुर्माने के साथ 9 महीने की कैद की सज़ा सुनाई गई है। इंटरनेशनल बिज़नेस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट डॉक्यूमेंट में पीड़ित को उसकी गर्दन से पकड़े जाने का भी आरोप है।

बचाव में पेश किए टेस्टीमोनियल

हालांकि राकेश कुमार के वकील ने कुछ टेस्टीमोनियल के आधार पर उनके क्लाइंट की सज़ा कम करने की गुहार लगाई थी।  उन्होंने कहा कि ये टेस्टिमोनियल्स राकेश के छात्रों और उनके सहयोगियों ने लिखे हैं जो उनके व्यक्तित्व के बारे में बताता है।

अब राकेश के पास अदालत के इस फैसले को ऊपरी अदालत में चैलेंज करने का अधिकार है। फिलहाल वो ज़मानत पर बाहर हैं।


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now