SKIP TO MAIN CONTENT

सिंगापुर में भारतीय स्टूडेंट को जेल

भारतीय मूल के एक स्टूडेंट को सिंगापुर में 10 महीने की सजा सुनाई गई है. इस स्टूडेंट पर आरोप था कि उसने एक नाबालिग सेक्स वर्कर की सेवाएं लीं और फिर पैसे भी नहीं दिए.

Jail
(SBS) Source: SBS

2 min read

Published

Updated

Source: SBS Hindi


Skip to article content

25 वर्षीय हरि कुमार अनपालगन को 14 वर्ष की एक लड़की से सेक्स करने का दोषी पाया गया. स्ट्रेट टाइम्स ने खबर दी है कि यह लड़की पैसे के बदले सेक्स के लिए राजी हुई थी.

डिस्ट्रिक्ट जज केनेथ यैप ने फैसला सुनाते हुए कहा, "आपको रत्ती भर भी अफसोस नहीं है. और पैसे ना देकर आपने जले पर नमक भी छिड़का."

मुकदमे की सुनवाई 3 दिन चली जिसके बाद अदालत ने हरि कुमार को 18 वर्ष से कम उम्र की युवती के साथ सेक्स का दोषी करार दिया.

सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि हरि की इस लड़की से मुलाकात एक सोशल नेटवर्किंग ऐप के जरिए हुई थी. लड़की ने मोबाइल फोन खरीदने के लिए मदद मांगी को हरि कुमार ने कहा कि बदले में उसे क्या मिलेगा.

लड़की ने सेक्स की पेशकश की और फिर दोनों के बीच मोलभाव के बाद 7 सिंगापुर डॉलर तय हुए. पिछले साल मई में ये दोनों लड़की के अपार्टमेंट में मिले. लड़की ने अपनी उम्र 16 वर्ष बताई. हालांकि हरि कुमार ने फिर भी लड़की से संबंध बनाए और बाद में चुपके से बिना पैसे दिए चला गया.

जब लड़की के स्कूल को उसकी इस गतिविधि की जानकारी मिली तो मामला पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने लड़की के फोन में मौजूद टेक्स्ट मेसेज के आधार पर हरि कुमार को गिरफ्तार किया.

हरि कुमार ने अपने बचाव में कहा कि वह तो बस लड़की की मदद करने और 70 सिंगापुर डॉलर देने के लिए उससे मिला था, सेक्स के लिए नहीं.

अदालत ने हरि कुमार को दोषी करार दिया.

Follow us on Facebook.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now