Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

स्कूल बस में घंटों बंद रही पांच साल की बच्ची

क्वीन्सलैंड की एक महिला का आरोप है कि उसकी पांच साल की बेटी कई घंटों तक स्कूल बस में फंसी रही.

A supplied undated image obtained Tuesday, January 23, 2018 of five-year-old Alyssa Jayde Langdon who was left trapped on a school bus
A supplied undated image obtained Tuesday, January 23, 2018 of five-year-old Alyssa Jayde Langdon who was left trapped on a school bus Source: AAP

इस महिला ने कानूनी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी बेटी बस के दरवाजे पीटती रही और रोती रही.

बॉबी लैंगडन का कहना है कि सोमवार शाम करीब 7.30 बजे उसकी बेटी ऐलिसा जाएड लैंग्डन बंद बस में रोती हुई मिली.

इससे कई घंटे पहले ही लैंगडन ने स्कूल को सचेत कर दिया था कि शायद उसकी बेटी जिमबूंबा स्टेट स्कूल की बस में नहीं चढ़ी.

ऐसा माना जा रहा है कि अपने पहले ही दिन स्कूल से थकी यह बच्ची बस में सो गई और किसी का ध्यान नहीं जाने के कारण बस में ही रह गई. बस खड़ी कर दी गई और बच्ची सोई रह गई.

लॉगन कोचेज के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएपी को बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उधर प्रीमियर अनस्तासिया प्लाश्चुक ने कहा है कि उनके परिवहन मंत्री पड़ताल कर रहे हैं.

लैंगडन ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है. उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है, "ऐलिसा जब मिली तो वह डरी हुई थी, रो रही थी और बाहर आने के लिए दरवाजे पीट रही थी. पांच घंटे तक वह उस बंद बस में गर्मी में सोती रही. मेरी बच्ची अब इस स्कूल में दोबारा नहीं जाएगी."

Follow us on FACEBOOK


2 min read

Published

Source: AAP


Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now