SKIP TO MAIN CONTENT

"सोने के दिल वाला" रवनीत लोगों के देखते-देखते डूब गया

न्यू साउथ वेल्स के उत्तरी तट पर क्रिसमस के रोज डूबने वाले भारतीय स्टूडेंट रवनीत सिंह के दोस्त कहते हैं कि उसका दिल सोने का था.

Ravneet Singh Gill
Ravneet Singh Gill will be remembered as "a free spirit" who had dreams of building a better life in Australia. Source: Supplied

2 min read

Published

By विवेक आसरी


Skip to article content

22 साल के रवनीत ट्वीड हेड्स के ड्यूरनबाह बीच पर डूब गए. क्रिसमस के रोज वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गए थे. सब के सब लहरों में फंस गए. आठ लोगों को बचाया गया लेकिन रवनीत को बचाया नहीं जा सका.

इन युवकों को बचाने में लाइफसेवर्स की मदद करने वालों में जुड़वां भाई डीन और शॉन हैरिंगटन भी थे. इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि रवनीत डूबता रहा और लोग खड़े देखते रहे.

Ravneet Singh Gill
Ravneet Singh Gill Source: Supplied

हैरिंगटन बंधुओं ने उन लोगों को जमकर लताड़ लगाई है जो उस वक्त रवनीत को बचाने के लिए आगे नहीं आए. उन्होंने लिखा है, “एक बेचारे परिवार ने किसी अपने को खो दिया क्योंकि तुम लोग खड़े बस देखते रहे.”

रवनीत सिंह को बचाने के लिए लाइफसेवर ने बाहर लाने के बाद भी आधे घंटे तक प्रयास किए, लेकिन सब व्यर्थ गया.

गोल्ड कोस्ट बुलेटिन से बातचीत में रवनीत के दोस्त सुखमंदर धालीवाल ने बताया, “बीच पर जाने का प्लान उसी का था. एक और दोस्त ने कहा था कि स्विमिंग पूल चलते हैं लेकिन उसने कहा, बीच पर चलते हैं. वह छुट्टियों को एंजॉय करना चाहता था.”

Follow us on Facebook.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now