SKIP TO MAIN CONTENT

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि विवादित स्थल पर हिंदू पक्ष का अधिकार है और मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए किसी अन्य जगह पर पांच एकड़ जमीन दे दी जाए.

In this Oct. 29, 1990, file photo, Indian security officer guards the Babri Mosque in Ayodhya
In this Oct. 29, 1990, file photo, Indian security officer guards the Babri Mosque in Ayodhya. Source: AAP

1 min read

Published

Updated

By विवेक कुमार


Skip to article content

भारत के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. भारत के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि विवादित स्थल पर हिंदू पक्ष का अधिकार है और मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए किसी अन्य जगह पर पांच एकड़ जमीन दे दी जाए.

 

आज आए ऐतिहासिक फैसले में सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच ने एकमत से फैसला सुनाया है कि विवादित स्थल पर राम मंदिर का हक है.

कोर्ट ने अपने फैसले में सरकार को एक ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया है जिसकी देखरेख में मंदिर का निर्माण किया जाएगा.

 

कोर्ट ने शिया वक्फ बोर्ड के जमीन के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया और सुन्नी पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया.

कोर्ट ने कहा कि आर्कियॉलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने जमीन के नीचे किसी ढांचे के होने के सबूत दिए हैं, उनके आधार पर मंदिर का वजूद माना जा सकता है.

उधर रॉयटर्स समाचार एजेंसी के मुताबिक मुस्लिम पक्ष ने इस फैसले पर असंतोष जताया है


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now