SKIP TO MAIN CONTENT

कैसे एक भारतीय शादी ने बदल दी फ्रेंच लड़की की जिंदगी

बाबुश्का फेरेंत्जी जलवा डांस कंपन की संस्थापक हैं। यह डांस कंपनी बॉलीवुड और मध्य-पर्वी डांस स्टाइल में लैटिन डांस, आग के करतबों और एक्रोबैटिक को मिलाकर अद्भुत प्रयोग करती है।

Babushka Ferenczi and other members of Jalwa Dance Company.
Babushka Ferenczi and other members of Jalwa Dance Company. Source: Instagram/ Jalwa Dance Company

3 min read

Published

By Bertrand Tungandame


Skip to article content

बाबुश्का को डांस में महारत हासिल है। वह एक जानी मानी कॉरियोग्रफर भी हैं। लेकिन उन्होंने करियर की शुरुआत फ्रांस में एक इंग्लिश टीचर के तौर पर की थी। साथ ही वह फ्रांसीसी सैनिकों को विदेशी मिशनों पर जाने से पहले अंग्रेजी पढ़ाती थीं।


मुख्य बातेंः

  • फ्रांसीसी मूल की बाबुश्का फेरेंत्सी को बॉलीवुड डांस बहुत पसंद है।
  • उनकी बॉलीवुड डांस कंपनी का नाम है जलवा।
  • एक भारतीय शादी में शामिल होने के बाद बाबुश्का को भारतीय डांस से प्यार हो गया।

टीचर बनना बाबुश्का का बचपन का सपना था इसलिए वह खुश थीं। लेकिन उन्हें डांस करना भी अच्छा लगता था इसलिए उन्होंने क्लास लेनी शुरू कीं।

Babushka
Babushka Ferenczi fell in love with Bollywood dance at an Indian wedding in Melbourne. Source: Babushka Ferenczi

वह बताती हैं, “भारतीय संस्कृति के बारे में तो मुझे ज्यादा कुछ नहीं पता था। लेकिन मेरे सिलेबस में मुझे क्लासिकल डांस और तकनीकों के बारे में पढ़ाया गया। मेरी टीचर मिस्र की रहने वाली थीं।”

बॉलीवुड के बारे में बाबुश्का को ऑस्ट्रेलिया आ जाने के बाद पता चला। और तभी बतौर डांस टीचर उनका करियर भी आगे बढ़ा।

वह कहती हैं कि बॉलीवुड डांस ने उन्हें आकर्षित किया अपने एक खास अंदाज के कारण क्योंकि इसमें कहानी और नृत्य का संगम होता है।

वह बताती हैं, “मुझे भारतीय नृत्य अच्छे लगते हैं क्योंकि वे हमेशा कहानी सुनाते हैं। उनके बैकग्राउंड में हमेशा एक कहानी होती है, जिसे आप देखकर बता सकते हैं। आपको भाषा ना भी समझ आ रही हो, तब भी आप बता सकते हैं कि क्या हो रहा है।”

लेकिन बाबुश्का ने बॉलीवुड डांस सीखने के बारे में तब सोचा जब वह एक भारतीय शादी में मेहमान के तौर पर गईं।

babushka ferenczi
Source: Supplied

एसबीएस फ्रेंच को उन्होंने बताया, “उस पूरे एक्सपीरियंस ने तो मेरे होश ही उड़ा दिए थे। वो रंग, वो महिलाएं, उनके पहने रंग, वो जोश और परंपराएं। वह एकदम अलग तरह का अनुभव था। जो मैंने पश्चिमी संस्कृति में कभी नहीं देखा था।”

उसके बाद तो बाबुश्का बॉलीवुड डांस की ऐसी दीवानी हुईं कि आज उनका अपना एक बॉलीवुड डांस ग्रुप है। मेलबर्न स्थित इस ग्रुप का नाम जलवा डांस कंपनी है।

कंपनी का नाम उन्होंने हिंदी में क्यों रखा? वह बताती हैं, “यह मेरे लिए जरूरी था कंपनी के नाम में एक हिंदी शब्द हो। मैं कुछ बहुत ही पॉजीटिव चाहती थी। मेरे ख्याल से मैं डांस के बारे में कुछ ऐसा ही महसूस करती हूं। यह सुंदरता, तकनीक और भावों को बताता है।”

Babushka
Source: Babushka Ferenczi

बाबुश्का की डांस कंपनी पूरे ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्म करती है। उन्होंने बॉलीवुड स्टार के शोज में भी पेशकश दी है।

अब तो भारतीय समुदाय में भी उनकी पहचान बनने लगी है, लेकिन इस बात से बाबुश्का फेरेंत्सी हैरान नहीं होती।

वह कहती हैं, “भारतीय लोगों का भारतीय संस्कृति से जुड़ाव तो आम बात है। लेकिन इस बात को वे विशेष मानते हैं जब कोई बाहरी व्यक्ति उनकी संस्कृति से इतना प्यार करता है।”

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now