SKIP TO MAIN CONTENT

सिडनी के डॉक्टर ने TB को समझा कैंसर, 10 लोग बीमार

सिडनी के एक डॉक्टर की भूल के कारण 10 लोग टीबी का शिकार हो गए हैं.

doctor looking at x-ray of lungs and writing diagnosis
doctor looking at x-ray of lungs and writing diagnosis Source: GettyImages/anyaberkut

1 min read

Published

By Vivek Asri

Source: AAP



Skip to article content

इस डॉक्टर ने 23 साल के एक मरीज की टीबी को फेफड़े का कैंसर समझ लिया. इस कारण मरीज का इलाज नहीं हुआ और उससे 10 अन्य लोगों को टीबी का संक्रमण हो गया.

युवक को टीबी हुई थी लेकिन डॉक्टर फेफड़े के कैंसर का इलाज करता रहा. तीन महीने तक टीबी का ना तो कोई इलाज हुआ ना सावधानियां बरती गईं.

एनएसडब्ल्यू हेल्थ के कम्यूनिकेबल डिजीज के डायरेक्टर विकी शेपीयर्ड ने बताया कि अभी डॉक्टर के खिलाफ कोई जांच नहीं हो रही है क्योंकि कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है.

टीबी ऐसा रोग है जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर सूचित करना होता है. अगर इसका सही वक्त पर सही इलाज न किया जाए तो यह बेहद खतरनाक हो सकती है. फिलहाल सभी 11 मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है.

और खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now