SKIP TO MAIN CONTENT

टर्नबुल का टर्न, मतदान में नहीं डट पाए डटन

प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने पीटर डटन को 13 मतों से हराकर पार्टी नेतृत्व पर कब्जा कायम रखा है.

Peter Dutton (kulia) na Malcolm Turnbull (kushoto) kabla ya Dutton kuwania wadhifa wa waziri mkuu
Peter Dutton (kulia) na Malcolm Turnbull (kushoto) kabla ya Dutton kuwania wadhifa wa waziri mkuu dhidi ya Waziri Mkuu Malcolm Turnbull Source: AAP

1 min read

Published


Skip to article content

लिबरल पार्टी में पिछले कई दिन से जारी घमासान मंगलवार को चरम पर पहुंचा जब मैल्कम टर्नबुल को पीटर डटन से सीधा मुकाबला करना पड़ा.

लेकिन पार्टी के 48 सदस्यों के समर्थन से टर्नबुल ने अपने प्रतिद्वन्द्वी पीटर डटन को न सिर्फ नेतृत्व की दौड़ से बाहर कर दिया बल्कि उनका मंत्रिपद भी जाता रहा.

नेतृत्व के मुकाबले में हार के बाद पीटर डटन ने मंत्रीपद से भी इस्तीफा दे दिया है. पार्टी की परंपराओं का पालन करते हुए अब डटन बैकबेंच पर बैठेंगे.

सरकार की चीफ विप नोला मरिनो ने नतीजों की पुष्टि की.

हालांकि इस हार को पीटर डटन की महत्वाकांक्षाओं के समापन के तौर पर नहीं देखा जा रहा है. इसी तरह की स्थिति जूलिया गिलार्ड और केविन रड के बीच आई थी. तब गिलार्ड पहला मतदान 31 के मुकाबले 71 मतों से हार गई थीं. लेकिन कुछ दी दिन बाद उन्होंने वापसी की और केविन रड से नेतृत्व छीन लिया था.

Follow SBS Hindi on Facebook for more.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now