SKIP TO MAIN CONTENT

होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने 6 साल की बच्ची से किया रेप!

घर पहुंचते ही बच्ची गुमसुम और डरी सहमी-सी नजर आई।

village girl raped
Source: YouTube

2 min read

Published

By Mosiqi Acharya

Source: The Times of India



Skip to article content

भारत में मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक स्कूल टीचर द्वारा छह साल की बच्ची के होमवर्क पूरा नहीं करने पर उसके साथ रेप करने की घटना सामने आई है।

यह घटना जिले के कुरसा गांव की है, जहां पीडि़ता एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है।

पीडि़ता हर रोज की तरह 23 मार्च को स्कूल गई थी। उस दिन उसने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया था, जिस पर आरोपी टीचर नारायण वर्मा ने उसकी पिटाई की और स्कूल के पीछे चले जाने के लिए कहा।

उसके बाद टीचर भी उसके पीछे चला गया और वहां पर उसका रेप कर दिया। रेप के बाद आरोपी टीचर ने पीडि़ता को मुंह बंद रखने की धमकी दी।

घर पहुंचते ही बच्ची गुमसुम और डरी सहमी-सी नजर आई। मां ने देखा कि बच्ची के गुप्तांगों से खून बह रहा है, तो उसने पति को इसकी जानकारी दी। जहां से पीडि़ता को अस्पताल ले जाया गया।

गंभीर हालत की वजह से वह दो दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही।

स्वास्थ्य में सुधार होते ही परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now