SKIP TO MAIN CONTENT

तीन बेटियों के पिता ट्रक ड्राइवर की पेनरिथ में मौत

सिडनी के पश्चिम में पेनरिथ में कथित तौर पर एक फॉर्क लिफ्ट हादसे में भारतीय मूल के बलजिंदर सिंह की मौत हो गई है।

Baljinder Singh came to Australia in 2004 from Punjab, India
Baljinder Singh came to Australia in 2004 from Punjab, India Source: Supplied by the Singh family

2 min read

Published

Updated

By Preetinder Singh


Skip to article content

39 वर्षीय बलजिंदर सिंह एक ट्रक ड्राइवर थे। सेंट मैरीस के एक सप्लाई स्टोर में वह रोज की तरह लोड लेने गए थे जब कथित तौर पर ट्रक और फॉर्क लिफ्ट के बीच में आ जाने से उनकी मौत हो गई।


मुख्य बातेंः

  • कथित तौर पर ट्रक और फॉर्क लिफ्ट के बीच में आ जाने से भारतीय मूल के बलजिंदर सिंह की मौत हो गई।
  • 39 वर्षीय बलजिंदर सिंह एक ट्रक ड्राइवर थे।
  • वह 2004 में भारत से ऑस्ट्रेलिया आए थे।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस को सोमवार 1 फरवरी को 12.45 बजे लिंक रोड डनहेव्ड पर एक दुर्घटना की सूचना मिली थी।

पुलिस के मुताबिक जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो सिंह को बचाने की कोशिश की गई लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली।

सेफ वर्क न्यू साउथ वेल्स भी इस मामले की जांच कर रहा है।

A file photo of Baljinder Singh who died in a workplace accident in Sydney's west.
A file photo of Baljinder Singh who died in a workplace accident in Sydney's west. Source: Supplied by the Singh family

पंजाब में रोपड़ जिले के मोरिंडा के रहने वाले बलजिंदर सिंह 2004 में ऑस्ट्रेलिया आए थे।

वह ब्लैकटाउन में अपनी तीन बेटियों और पत्नी के साथ रहते थे। एसबीएस पंजाबी को मिली सूचना के मुताबिक उनकी बेटियों की उम्र 3, 11 और 13 साल है।

बलजिंदर सिंह के चचेरे भाई जगदीप सिंह बट ने एसबीएस पंजाबी को बताया कि वह मामले की पूरी जांच चाहते हैं ताकि मौत की असली वजह का पता चल सके।

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter

 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now