SKIP TO MAIN CONTENT

एक बात पर भारत से निराश लौटे मैलकम टर्नबुल

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल अपना चार दिन का दौरा खत्म करके भारत लौट आए हैं. लेकिन एक बात को लेकर वह ज्यादा आशावान नहीं हैं.

Australia's Prime Minister Malcolm Turnbull and India's Prime Minister Narendra Modi visit Akshardham Mandir hindu temple in New Delhi, India, Monday, April 10, 2017. (AAP Image/Mick Tsikas) NO ARCHIVING
Australia's Prime Minister Malcolm Turnbull and India's Prime Minister Narendra Modi visit Akshardham Mandir hindu temple in New Delhi. Source: AAP Image/Mick Tsikas

2 min read

Published

Source: AAP



Skip to article content

मैलकम टर्नबुल को लगता है कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता नहीं हो पाएगा. नई दिल्ली और मुंबई में चार दिन बिताने के बाद टर्नबुल वापस ऑस्ट्रेलिया लौटे हैं. उन्होंने एबीसी को बताया कि अभी यह समझौता होता नहीं दिख रहा है.

टर्नबुल ने कहा, "हो सकता है निष्कर्ष यह निकले कि अभी दोनों देश ऐसे समझौते के लिए एक-दूसरे से बहुत दूर हैं."

टर्नबुल का मानना है कि भारत का प्रोटेक्शनिजम यानी संरक्षणवाद एक बड़ी समस्या है. उन्होंने कहा, "भारत में प्रोटेक्शनिजम की परंपरा बहुत गहरी बसी हुई है."

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन हालात को बदलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन चीजों को बदलने की अपनी एक गति होती है. टर्नबुल ने कहा, "सच्चाई यह है कि भारत की पेशकश अभी समय के अनुरूप नहीं है."

ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता चाहता है. पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबट ने भी 2015 में यह समझौता करने की कोशिश की थी. और अब टर्नबुल भी निराश लौटे हैं.

हालांकि टर्नबुल ने उम्मीद जताई है कि बिना किसी औपचारिक समझौते के भी दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ेगा.

सारी खबरें मिलेंगी, हमारे फेसबुक पेज पर.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now