SKIP TO MAIN CONTENT

विराट कोहली ने शेयर की अपनी शादी की तस्वीर

विराट कोहली ने शादी कर ली है. अनुष्का शर्मा से ही की है. 11 दिसंबर को इटली में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

VIrushka
Bollywood actress Anushka Sharma and cricketer Virat Kohli during their marriage ceremony on Monday. Source: Twitter

1 min read

Published

Updated


Skip to article content

भारत की क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड ऐक्टर अनुष्का शर्मा के बीच रिश्तों को लेकर हर तरह की अफवाहों को इटली में जाकर आराम मिला. दोनों ने शादी कर ली.

इस शादी का ऐलान ट्विटर पर हुआ जब कोहली ने जयमाला की एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा, "आज हमने एक-दूसरे से वादा किया कि हम हमेशा एक दूसरे के प्यार में बंधे रहेंगे. हम यह खबर आप सबके साथ साझा कर रहे हैं."

इस मौके पर करीबी दोस्त और परिजन ही समारोह में शामिल हुए क्योंकि दोनों सितारे अपने इस मौके को निजी रखना चाहते थे. बताया जाता है कि समारोह टस्कनी के एक रिजॉर्ट में हुआ.

बहुत सी हस्तियों ने विराट और अनुष्का को इस अवसर पर बधाई दी है. दिल्ली में 21 दिसंबर को एक रिसेप्शन होगा और फिर मुंबई में भी 26 दिसंबर को एक पार्टी है.

भारतीय मीडिया में छप रहीं खबरों के मुताबिक विराट और अनुष्का साउथ अफ्रीका जाएंगे जहां जनवरी में भारत को साउथ अफ्रीका से सीरीज खेलनी है.

Follow us on Facebook.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now