SKIP TO MAIN CONTENT

मेलबर्न में 14 साल की बच्ची से शादी करने वाले को जेल

विक्टोरिया में एक व्यक्ति को जेल की सजा दी गई है. 35 साल के इस व्यक्ति ने 14 साल की बच्ची से शादी की थी. लेकिन सिर्फ 13 दिन और जेल में बिताकर वह बाहर आ जाएगा.

Police tape restricts access to a crime scene
Police tape restricts access to a crime scene north of Sydney, Friday, July 24, 2015. (AAP Image/Joel Carrett) NO ARCHIVING Source: AAP Image/Joel Carrett

1 min read

Published

Source: AAP



Skip to article content

इस व्यक्ति को 18 महीने की कैद हुई है. जब सजा सुनाई गई तो वह सुबकने लगा. लेकिन वह पहले ही अपनी सजा का काफी हिस्सा जेल में बिता चुका है, इसलिए 13 दिन में बाहर आ जाएगा.

सजा की शर्तों के तहत उसे एक साल जेल में बिताने के बाद छह महीने अच्छे व्यवहार की शर्त पर रिहा किया जा सकता है. चूंकि उसका एक साल होने वाला है, इसलिए उसे बस 13 दिन और जेल में रहना होगा.

विक्टोरिया की अदालत ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया. इस व्यक्ति ने अपना गुनाह कबूल किया था. इसे अधिकतम 5 साल तक की सजा हो सकती थी. पिछले साल सितंबर में उसने मेलबर्न की एक मस्जिद में 14 साल की बच्ची से शादी की थी.

For more news and updates, Follow us on Facebook.

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now