SKIP TO MAIN CONTENT

विक्टोरिया में नहीं बढ़ेगी यात्रियों की साप्ताहिक सीमा

विक्टोरिया में क्वॉरन्टीन होटल में दो नए केस आने के बाद राज्य सरकार ने यात्रियों के आने की सीमा बढ़ाने का फैसला टाल दिया है।

Victorian Premier Daniel Andrews
Victorian Premier Daniel Andrews Source: AAP

2 min read

Published

Source: AAP, SBS



Skip to article content

विक्टोरिया ने कहा है कि विदेशों से यात्रियों के आने की साप्ताहिक सीमा बढ़ाने का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है। एक होटल में क्वॉरन्टीन में रह रहे लोगों में करोनावायरस के तीन मामले मिल चुके हैं।

पिछले हफ्ते ही सरकार ने फैसला किया था कि होटल क्वॉरन्टीन क्षमता 1120 से बढ़ाकर 1310 कर दी जाएगी। लेकिन मेलबर्न एयरपोर्ट पर स्थित होलीडे इन होटल में कोविड के मामले मिलने के बाद यह फैसला टाल दिया गया है।

बुधवार को राज्य के प्रीमियर डेनियल ऐंड्रयूज ने मीडिया को बताया, "विक्टोरिया के लोगों ने बहुत कुछ दिया है और जब तक हमें पता नहीं चल जाता कि यह चुनौती किस तरह की है, तब तक मैं खतरा नहीं उठाऊंगा।"

कोविड-19 के दो नए मामले मंगलवार को आए। इनमें से एक विदेश से आई महिला है जबकि एक अन्य कर्मचारी है।

रविवार को होटल का एक अधिकारी भी यूके स्ट्रेन से पॉजीटिव पाया गया था।

ऐंड्रूयज ने कहा कि नया स्ट्रेन बहुत चिंता की बात है।

उन्होंने कहा, "इन अत्याधिक संक्रामक स्ट्रेन्स पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो रहा है और यह असली चुनौती है। हमें अपनी कोशिशें दोगुनी करनी होंगी।"

होटल होलीडे इन को फिलहाल बंद कर दिया गया है और कुल 220 कर्मचारियों को एकांतवास में रखा गया है।

People in Australia must stay at least 1.5 metres away from others. Check your jurisdiction's restrictions on gathering limits.

If you are experiencing cold or flu symptoms, stay home and arrange a test by calling your doctor or contact the Coronavirus Health Information Hotline on 1800 020 080. News and information is available in 63 languages at sbs.com.au/coronavirus.

Please check the relevant guidelines for your state or territory: NSWVictoriaQueenslandWestern AustraliaSouth AustraliaNorthern TerritoryACTTasmania.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now