SKIP TO MAIN CONTENT

दिल्लीः बच्चा एंबुलेंस में तड़पता रहा, VVIP काफिला गुजरता रहा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि दिल्ली की ट्रैफिक में एक बच्चा एंबुलेंस में तड़प रहा है जबकि ट्रैफिक को वीआईपी मूवमेंट के लिए रोका गया है.

MCD Workers Protest Against Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Over Non-Payment Of Salary
Representative Image: An ambulance stuck in the traffic jam in Delhi Source: Getty Images/Sonu Mehta/Hindustan Times

2 min read

Published

By Vivek Asri



Skip to article content

इस वीडियो में लोगों को बोलते देखा जा सकता है कि लोग पुलिस से एंबुलेंस को गुजरने देने के लिए बहस कर रहे हैं.

दो मिनट के इस वीडियो में लोगों को कहते सुना जा सकता है कि बच्चे की जिंदगी वीआईपी के गुजरने से ज्यादा अहम है.

इंडियन एक्सप्रेस ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि यह घटना इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम के गेट नंबर 14 के पास हुई. अखबार ने पुलिस के हवाले से लिखा है कि वहां से मलयेशिया के प्रधानमंत्री का काफिला गुजर रहा था, इसलिए ट्रैफिक रोका गया था.

इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा है कि यह वीडियो 7700 बार शेयर हुआ है और इसे तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में आप इस वीडियो को देख सकते हैं, यहां क्लिक करके.

दिल्ली पुलिस के डीसीपी (सेंट्रल) एमएस रंधावा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि पुलिसकर्मियों ने प्रोटोकॉल का पालन किया और कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस को गुजर जाने दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस अफसरों ने एंबुलेंस को ट्रैफिक के अंदर से बैरिकेड तक लाने में भी मदद की.

इस घटना के बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें, यहां क्लिक करके


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now