Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

Visas: एसीटी ने दूसरे राउंड में भेजे 157 इन्विटेशंस

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी (एसीटी) ने वित्त वर्ष के दूसरे इन्विटेशन राउंड के नतीजे जारी कर दिए हैं.

Australian Visa
Source: SBS

31 अगस्त को हुए राउंड में 157 लोगों को इन्विटेशन भेजे गए हैं. 457 / 482 वीसाधारकों को दस जबकि क्रिटिकल ऑक्युपेशंस में 147 इन्वाइट भेजे गए हैं.


खास बातेंः

  • एसीटी ने पहले इन्विटेशन राउंड में 157 ऐप्लिकेंट्स को इन्विटेशन भेजे हैं.
  • नई ऑक्युपेशन लिस्ट में 80 से ज्यादा पेशों को चार श्रेणियों में बांटा गया है.
  • विदेश में रहने वाले ऐप्लिकेंट्स के लिए अभी रास्ते बंद हैं.

कैनबरा मैट्रिक्स के हिसाब से 190 वीसा के लिए सबसे ज्यादा स्कोर (100) पर इन्विटेशन पब्लिक रिलेशंस, ऐडवर्टाइजिंग और मार्किटिंग प्रोफेशनल्स को भेजा गया है. पिछले राउंड में इन ऑक्युपेशंस का अधिकतम स्कोर 105 रहा था.

ऑक्युपेशनल थेरेपिस्ट को भी 100 के स्कोर पर इन्वाइट किया गया है.

190 वीसा के लिए सॉफ्टवेयर ऐंड ऐप्लिकेशंस प्रोग्राम को 65 अंकों पर इन्विटेशन मिला है जबकि 491 वीसा के लिए 70 अंकों पर.

यह रही पूरी लिस्टः

INVITATION ROUND - 31 AUGUST 2020
CodeOccupationMinimum ranking: 190Minimum Ranking: 491
1311Advertising, Public Relations & Sales8585
1322Finance ManagersCap metCap met
1331Construction Managers  
1351ICT Managers  
1499Other Hospitality, Retail and Service Managers  
2124Journalists and other writers 70
2211AccountantsCap metCap Met
2223Financial Investment Adv. 70
2231Human Resource Prof.8095
2251Advertising & Marketing Prof.10090
2253Public Relations Professionals100 
2321Architects & Landscape Arch.7575
2324Graphic, Web Designers & Illustrators8075
2332Civil Engineering Professionals7575
2411Early Childhood (Pre-prim.) Teachers75 
2524Occupational Therapists100 
2531G P and Resident Medical Officers  
2544Registered Nurses8080
2611ICT Business & Syst. Analysts70 
2613Software and Applications Prog.6570
2621Database and Systems Administrator8080
2631Computer Network Professionals8575
2632ICT Support & Test Engineers70 
2713SolicitorsCap met 
2723Psychologists  
2724Social Professionals8585
2725Social Workers85 
2726Welfare, Recreation and Comm. Arts 75

एसीटी ने एक दिन पहले ही नए वित्त वर्ष के लिए ऑक्पेशन लिस्ट जारी की है. इस बार अलग-अलग ऑक्युपेशंस में हर महीने दिए जाने वाले इन्विटेशंस की संख्या तय कर दी गई है.

सुनिए, एसीटी में किस ऑक्युपेशन का क्या हाल हैः

मसलन, अकाउंट्स से जुड़े पेशों में हर महीने दस से कम इन्वाइट भेजे जाएंगे जबकि आईटी से जुड़े पेशों को ज्यादा से ज्यादा 20 इन्वाइट भेजे जाने की हद तय की गई है.

यहां देखें पूरी ऑक्युपेशन लिस्ट

एसीटी की इस साल की ऑक्युपेशन लिस्ट में 80 से ज्यादा ऑक्युपेशंस को रखा गया है. सब क्लास 190 और सब क्लास 491 के लिए अलग अलग इन्विटेशन राउंड होंगे और सिर्फ इनशोर यानी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले ऐप्लिकेंट्स को ही इन्वाइट भेजे जाएंगे.

विदेश में रहने वाले ऐप्लिकेंट्स के लिए फिलहाल एसीटी ने माइग्रेशन बंद रखा है.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter

 


3 min read

Published


Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now