SKIP TO MAIN CONTENT

WATCH: बैंक डकैतों से भिड़ गईं हरियाणा की महिलाएं

गुड़गांव में एक बैंक की दो महिला कर्मचारियों ने अपनी बहादुरी से बैंक को लुटने से बचा लिया. इन महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Representative Image: An Indian security guard pulls down the shutters of a state bank's ATM branch at Agartala.
Representative Image: An Indian security guard pulls down the shutters of a state bank's ATM branch at Agartala. Source: ARINDAM DEY/AFP/Getty Images

1 min read

Published

Updated

By Vivek Asri



Skip to article content

सोमवार को गुड़गांव में एसबीआई की बादशाहपुर ब्रांच में हथियारबंद डैकत घुस आए. घटना दोपहर लगभग एक बजे की है. दोनों डकैतों ने अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लिया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गुड़गांव पुलिस के प्रवक्ता एसीपी मनीष सहगल ने बताया कि डकैतों ने महिला कर्मचारियों को बंदूकी की नोक पर काबू करने की कोशिश की लेकिन दोनों बहादुर कर्मचारी उनसे भिड़ गईं.

साथ ही एक कर्मचारी ने अलार्म का बटन दबा दिया और स्थानीय लोग बैंक में आ गए. लोगों ने मिलकर डकैतों को दबोच लिया.

यह देखिए, वीडियोः

गुड़गांव पुलिस ने इन महिला कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला किया है. जिले के पुलिस कमिश्निर संदीप खिरवार ने कहा, "हम इन महिलाओं को इनकी बहादुरी का इनाम जरूर देंगे. इन्होंने और लोगों के लिए एक मिसाल स्थापित की है कि ऐसे अपराधियों से कैसे लड़ना चाहिए."


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now