साल 2023 में, चंद्र नव वर्ष का दिन 22 जनवरी को होगा।
नए साल के उत्सव के चार तत्व हैं। इसके सप्ताह की शुरुआत एक लिटिल ईयर (छोटा वर्ष) , स्मारक और प्रार्थना के एक दिन के साथ होती हैं, उसके बाद नए साल की पूर्व संध्या, पुनर्मिलन और उपहार देने का दिन।
इस बसंत महोत्सव की अवधि लालटेन महोत्सव तक पंद्रह दिनों तक की होती है।
डॉ पैन वांग, यनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स में चीनी और एशियाई अध्ययन की वरिष्ठ व्याख्याता है। वह कहती हैं, "चंद्र नव वर्ष , चंद्र कैलेंडर वर्ष की शुरुआत है। चंद्रमा के चक्रों के आधार पर, इसे चीनी नव वर्ष या बसंत महोत्सव भी कहा जा सकता है।”
डॉ वांग बताती हैं, ”यह चीन के साथ साथ कोरिया, वियतनाम, जापान जैसे अन्य पूर्वी एशियाई देशों में मनाया जाता है।”
यह मलेशिया और मंगोलिया के साथ-साथ दुनिया भर के कई प्रवासी लोगों के बीच भी मनाया जाता है।
डॉ वांग कहती हैं कि चंद्र नव वर्ष का इतिहास 4,000 साल तक का है, जो ज़िया या शेंग राजवंश से शुरू होता है।

"दक्षिणपूर्वी और पूर्वी एशियाई संस्कृतियों के बारे में जानने का अवसर"
डॉ काई झांग, कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में संस्कृति, इतिहास और भाषा स्कूल में आधुनिक चीनी भाषा कार्यक्रम के साथ काम करती हैं।
वह कहती हैं कि ऑस्ट्रेलिया में चंद्र नव वर्ष उत्सव समारोह दुनिया भर के लोगों के लिए चीनी और दक्षिणपूर्वी और पूर्वी एशियाई संस्कृतियों के बारे में जानने का एक बड़ा अवसर है।
वह कहती हैं, “इस सांस्कृतिक उत्सव का एक लंबा इतिहास है और इसमें बहुत समृद्ध, प्रतीकात्मक, अर्थ निहित है। "
चंद्र नव वर्ष मनाने के तरीके
चंद्र नव वर्ष की गतिविधियों में सजावट करना, नए साल की पूर्व संध्या पर परिवार के साथ रात का खाना खाना, लाल लिफाफे और अन्य उपहार बांटना, पटाखे और आतिशबाजी बंद करना, और शेर और ड्रैगन नृत्य देखना शामिल है।
डॉ वांग बताती हैं, "भोजन, मछली खाने, डम्पलिंग खाने, परिवारों और दोस्तों के साथ इकट्ठा हो कर चंद्र नव वर्ष मनाया जाता है।"
वह आगे बताती हैं, ”लाल रंग को एक बहुत ही भाग्यशाली रंग माना जाता है। इसलिए आप लाल रंग की बहुत सारी सजावट देखते हैं। चीनी लोगों के लिए यह भी एक परंपरा है कि बच्चों को नए साल का उत्सव मनाने और उनके विकास का उत्सव मनाने के लिए लाल लिफाफा दिया जाए।"

आइरिस टैंग चीन में पली-बढ़ी और 20 साल पहले ऑस्ट्रेलिया आ गईं थी।
वह कहती हैं कि ऑस्ट्रेलिया और चीन में मनाये जाने समारोहों के बीच मुख्य अंतर यह है कि उनकी मातृभूमि चीन में चंद्र नव वर्ष समारोह के साथ एक लंबी सार्वजनिक छुट्टी होती है - जो एक ऐसा समय होता है जब चीन में सैकड़ों मिलियन लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए अपने घरों को जाते हैं। .
टैंग के अनुसार, भोजन ऑस्ट्रेलिया में भी चंद्र नव वर्ष समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जैसा कि चीन में है।
"व्यक्तिगत रूप से, मैं कैनबरा में इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ बहुत सारे खाद्य पदार्थ तैयार करके मनाती हूं। हम टेबल के चारों ओर बैठते हैं और नए साल की पूर्व संध्या से सैकड़ों डम्पलिंगस् बनाते हैं।
वह कहती हैं, ”मैं थोड़ा अधिक भोजन बनाती हूं ताकि नए साल के बाकी उत्सव के दौरान उसे खाने के लिए फ्रीज कर सकूँ।"
चीनी पारंपरिक कैलेंडर
यद्यपि आधुनिक चीन ग्रेगोरियन कैलेंडर का उपयोग करता है, लोकिन पारंपरिक चीनी कैलेंडर , चीन और विदेशों में बसे चीनी लोगों में भी व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है । इसका कारण है कि यह पारंपरिक छुट्टियों को को भी दिखाता है, जैसे कि चंद्र चीनी नव वर्ष, लालटेन महोत्सव और किंगमिंग त्यौहार।
डॉ पैन वांग बताती हैं कि इस कैलेंडर में वर्ष की तारीखों का पारंपरिक चीनी नाम भी होता है जिसका उपयोग लोग शादियों, अंतिम संस्कार, घर बदलने, आने जाने या व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ दिनों का चयन करने के लिए करते हैं।
चीनी पारंपरिक कैलेंडर चंद्र सौर है। यह चंद्रमा और सूर्य की गति पर बनता है। इसलिए यह पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा और सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की कक्षा, दोनों को ध्यान में रखता है।
डॉ वांग बताती हैं, ”इस कैलेंडर में, महीने की शुरुआत चंद्रमा के चरण से निर्धारित होती है। इसलिए अधिकांश चंद्र कैलेंडर में, महीने या तो 29 या 30 दिन लंबे होते हैं, और वर्ष की शुरुआत सौर वर्ष द्वारा निर्धारित की जाती है।”
पारंपरिक चीनी कैलेंडर के विविध संस्करण पूरे पूर्वी एशिया में उपयोग किये जाते हैं।

पैन वांग बताती हैं कि हर साल, चंद्र नव वर्ष का दिन. जनवरी या फरवरी में पड़ सकता है।
“इसकी सीमा जनवरी के अंत से फरवरी के मध्य तक है। इस साल यह फरवरी में होगा।"
लालटेन महोत्सव
डॉ काई झांग बताती हैं कि चंद्र नव वर्ष समारोह पारंपरिक रूप से कुल मिलाकर लगभग दो सप्ताह तक चलता है, चंद्र नव वर्ष की पूर्व संध्या से लेकर चंद्र वर्ष के पंद्रहवें दिन आयोजित होने वाले लालटेन महोत्सव तक।
लालटेन महोत्सव चीनी कैलेंडर के अनुसार पहले महीने के पंद्रहवें दिन के साथ मेल खाता है।
"इसे लालटेन महोत्सव कहा जाता है क्योंकि यह परंपरा है कि परिवार अपने बच्चों के लिए छोटी लालटेन बनाते हैं, और वह सचमुच अपने दरवाजे के बाहर लालटेन जलाते हैं, " वह कहती हैं।
"और जहां तक हम इतिहास में वापस जा सकते हैं, यानि तांग राजवंश तक, तो उस दिन बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।"
"पूर्वजों को सम्मान देने का समय"
डॉ क्रेग स्मिथ, मेलबर्न विश्वविद्यालय में एशिया संस्थान में चीनी अनुवाद अध्ययन में वरिष्ठ व्याख्याता हैं।
वह कुछ वर्षों के लिए ताइवान और दक्षिण कोरिया में रहे हैं और उनके पास दोनों जगहों पर चंद्र नव वर्ष समारोह की कुछ बेहतरीन यादें हैं।
डॉ स्मिथ कहते हैं कि दक्षिण कोरिया में चंद्र नववर्ष दिवस अपने पूर्वजों का सम्मान करने का समय है। यह एक ऐसी परंपरा है जिसे अन्य संस्कृतियों द्वारा भी साझा किया जाता है।
डॉ स्मिथ कहते हैं, ”नए साल के दिन, हर कोई अपने मृत पूर्वजों के लिए भोजन कराता है, उन्हें सम्मान देता है और उन्हें पेय प्रदान करता है।”

"इतिहास जो हजारों साल पुराना है"
डॉ स्मिथ कहते हैं कि चंद्र नव वर्ष के पारंपरिक समारोहों में कई ऐसे तत्व हैं जो चीन के अलावा अन्य देशों से आते हैं।
उदाहरण के लिए है, सिंह नृत्य जो पारंपरिक रूप से चंद्र नव वर्ष परेड के दौरान प्रदर्शित किया जाता है।
डॉ स्मिथ बताते हैं,
"जब शिक्षाविद इस शेर नृत्य परंपरा को देखते हैं, तो वे वास्तव में इसे हजारों साल पहले देखते हैं, और हम लंबे समय से जानते हैं कि चीन में बहुत सारी परंपराएं, धर्म, संगीत, कलाएं बाहर से विशेष रूप से प्रसिद्ध सिल्क रोड के रास्ते से आयी। इन जगहों को अब हम पश्चिम या मध्य एशियाई देश कहते हैं। "
यह बहुत संभावना है कि इस परंपरा की कुछ जड़ें चीन के बाहर हैं। भाषाई और ऐतिहासिक विश्लेषण के आधार पर बहुत से लोगों ने इसे फारसी परंपराओं से जोड़ा है।

2023 रैबिट यानी ख़रगोश का वर्ष है, जो चीनी चंद्र नव वर्ष दिवस से शुरू होकर 10 फरवरी, 2024 तक चलता है।
एक चीनी राशि वर्ष चंद्र नव वर्ष पर शुरू और समाप्त होता है।
प्रत्येक वर्ष 12 वर्षों के आवर्ती राशि चक्र में एक राशि पशु का प्रतिनिधित्व किया जाता है, जिनमें से प्रत्येक की अपनी प्रतिष्ठित विशेषताएं होती हैं। ख़रगोश राशि चक्र में चौथे स्थान पर है।
एक क्रम में, यह चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सुअर हैं।
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
