लखनऊ के कृष्ण कुमार कन्नौजिया हनुमान जी के परम भक्त हैं। इनकी भक्ति की पराकाष्ठा का स्तर यह है कि उनके पास हनुमान जी के एक लाख से अधिक चित्र है। ये उनकी तीस साल से अधिक की मेहनत का परिणाम है। उनके इस संग्रह के चलते उनका नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के अलावा कई अन्य जगह भी दर्ज हो गया हैं। ये चित्र भी विभिन्न प्रकार के हैं। अभी हाल में ही लखनऊ के बलरामपुर गार्डन्स में कन्नौजिया जी ने इन चित्रों की प्रदर्शनी भी लगायी जिसे लोगो ने खूब पसंद किया। जानिए पूरी बात इस पॉडकास्ट में।
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook
और Twitter पर फॉलो करें।
Share




