सूचना के अधिकारों को लेकर भारत में एक नयी क्रांति आ चुकी है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी इस विषय पर पूर्ण रूप से जागरूकता नहीं हैं। इसी के चलते कानपुर के रहने वाले कृष्ण मुरारी उर्फ़ के एम भाई इन क्षेत्रों में आर टी आई कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। उन्होंने सूचना के अधिकार के विषय को चाय की टपरी पर पंहुचा दिया है। वो गाँव गाँव में चाय की टपरी पर आर टी आई का स्टाल लगाते हैं और लोगों की आर टी आई फाइल करते हैं। लोगों को इससे बहुत मदद भी मिल रही हैं।
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook
और TwitterX पर फ़ॉलो करें।
Share




