'जनरेशन ग्रीन' एक 6 मिनट की डाकूमेंटरी फिल्म है। विश्व रिकॉर्ड का खिताब उन्हें क्वींसलैंड की शिक्षा मंत्री, माननीय ग्रेस ग्रेस द्वारा प्रदान किया गया, और एक पैनल चर्चा के साथ इस डाकूमेंटरी को लॉच किया गया।

एसबीएस हिन्दी से बात करते हुये अरशान ने बताया कि वह प्राकृतिक दुनिया के बारे में डाकूमेंटरीज् बनाने वाले जाने माने फिल्म निर्माता सर डेविड एडनबर्ग की डाकूमेंटरीज् को बहुत छोटेपन से देखते रहे हैं और वहीं से उन्हें इस दिशा में सोचने और काम करने की प्रेरणा मिली।
जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभावों को लेकर वह चिन्तित हैं और चाहते हैं कि सभी लोगों को इस दिशा में सक्रियता से सोचना चाहिये।
अगर सभी अपना कचरा भी सही तरह से बिनस् में डालें तो भी बहुत असर होगा। और सभी को इस दिशा में जागरुक होना चाहिये।Arshan Ameer
उन्हें उम्मीद है कि उनके काम से और भी बच्चे इस दिशा में सकारात्मक रूप से सोचेगें।

उनका यह भी कहना है कि पर्यावरण की सुरक्षा करना सभी का कर्तव्य है ।
"पेड़ों को काटना सही नहीं है। इसको रोकना चाहिये। और ज़रूरत से अधिक हो रही उपभोग्ता को भी रोकना चाहिये ताकि हम कचरा यानि वेस्ट को कम कर सकें।"
इस डाकूमेंटरी का ट्रेलर यहाँ देखें -
इस डाकूमेंटरी पर काम करने के लिये उन्हें अपने माता पिता के साथ साथ फिल्म क्रू को पूरा सहयोग और प्रोत्साहन भी मिला। डा तान्या द्वारा प्रोड्यूस की गयी इस डाकूमेंटरी का कैमरा निर्देशन जॉय के मैथ्यु ने किया।
अरशान अमीर ने फिल्म निर्माण के लिये स्क्रिप्ट लिखना, कैमरा और निर्देशन की कला सीखी। कोई दो - ढ़ाई वर्षों की मेहनत के बाद यह लघु चित्र बनकर तैयार हुआ।
***
हर दिन शाम 5 बजे एसबीएस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




