SKIP TO MAIN CONTENT

ऑस्ट्रेलिया में हिंदी का प्रसार और संवृद्धि

Class
Class Source: Getty Images

अनुश्री मानती हैं की बहुभाषिये प्रसारक जैसे की एसबीएस रेडियो को भी हिंदी के प्रसार, विकास और संवृद्धि के लिये धन्यवाद दिया जाना चाहिए!


Published

Updated

By Amit Sarwal

Source: SBS



Skip to podcast episode content

अनुश्री मानती हैं की बहुभाषिये प्रसारक जैसे की एसबीएस रेडियो को भी हिंदी के प्रसार, विकास और संवृद्धि के लिये धन्यवाद दिया जाना चाहिए!


आज १०० से भी ज्यादा देशों के लोगों ऑस्ट्रेलिया को अपना घर मानते हैं.

इन सबकी भाषाओँ में विभिंता ऑस्ट्रेलिया को एक बहुसांस्कृतिक देश के रूप में पहचान दिलाते है.

इस बात को ऑस्ट्रेलिया की सरकार भी स्वीकार करती है क्यूंकि राजनितिक और व्यापारिक स्तर पर यह ऑस्ट्रेलिया को प्रतिर्स्पधात्मक लाभ प्रदान करता है.

Languages Census 2011, Hindi
Languages Census 2011 Source: Facebook

हालाँकि ज्यादातर भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलिया वासी अंग्रेजी भाषा में निपुण हैं परन्तु अपनी संस्कृति और भाषा को आगे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की चाह उन्हें यकायक हिंदी की ओर खींच लाती है.

१९८९ में अपने पति और दो बच्चों के साथ भारत से ऑस्ट्रेलिया आई अनुश्री जैन आजकल यहाँ हिंदी के प्रसार और विकास में अहम भूमिका निभा रहीं हैं.

वह हिंदी अध्यापिका होने के साथ साथ एक लेखिका और अनुवादक भी हैं.

Hindi book
Anushree Jain Source: Anushree Jain

इसके आलावा वह सितार बजाने में प्रबुद्ध हैं तथा मेलबोर्न विश्विद्यालय के शिक्षा विभाग में १९९२-१९९३ तक पढा चुकी हैं.

१९९९ से मेलबोर्न में हिंदी अध्यापिका के रूप में संजोए गए अपने अनुभव को उन्होंने दो अभ्यास और पाठ्य पुस्तकों के रूप में प्रकशित किया!

Hindi book
Anushree Jain Source: Anushree Jain

हाल ही मैं एसबीएस और कम्युनिटी लैंग्वेजेज ऑस्ट्रेलिया  द्वारा शुरू की गयी राष्ट्रीय भाषा प्रतियोगिता को अनुश्री ऑस्ट्रेलिया के भारतीये मूल के लोगों और उनके बच्चों के लिये अत्यावश्यक बताती हैं!

उनका मानना है इससे बच्चों का हिंदी की ओर ध्यान आकर्षित होगा तथा माता पिता को भी  हिंदी की ओर आकर्षित किया जा सकेगा.

Indian boy
boy practicing his Hindi handwriting skills Source: Getty Images

अनुश्री बताती हैं की ऑस्ट्रेलिया में हिंदी को पढ़ने और पढ़ाने के लिये संसाधनों की कमी है.

परन्तु, आज अभिवभक पुस्तकों के अलावा ऑनलाइन वीडियो का भी साहारा ले सकते हैं!

इसके साथ ही अनुश्री मानती हैं की बहुभाषिये प्रसारक जैसे की एसबीएस रेडियो को भी हिंदी के प्रसार, विकास और संवृद्धि के लिये धन्यवाद दिया जाना चाहिए!

ऑस्ट्रेलिया में हिंदी पढ़ने, पढ़ाने और सीखने  के बारे में अधिक जानने के लिये सुनिये अमित सरवाल की मेलबोर्न स्तिथ VSL- में हिंदी अध्यापिका, अनुवादक तथा लेखिका अनुश्री जैन के साथ यह ख़ास बातचीत!

Hindi
Anushree Jain Source: Anushree Jain


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now