SKIP TO MAIN CONTENT

33 वर्षीय भारतीय नागरिक पर कथित वीज़ा फ्रॉड और तंबाकू कारोबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

Storage Shed - badged (1).jpg
ऑस्ट्रेलियाई फ़ेडरल पुलिस, क्वींसलैंड हेल्थ, क्वींसलैंड पुलिस सेवा और ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल द्वारा जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार, 33 वर्षीय भारतीय नागरिक पर कथित मनी लॉन्डरिंग और वीज़ा सम्बन्धी अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। Credit: क्रेडिट: ABF

२६ जून २०२६ को एक भारतीय नागरिक को ब्रिसबेन मजिस्ट्रेट्स कोर्ट में पेश किया जाएगा। उस पर कथित अवैध तम्बाकू सिंडिकेट में शामिल होने और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों को झूठी आव्रजन जानकारी देने का आरोप है। ऑस्ट्रेलियाई बॉर्डर फोर्स (ABF) द्वारा जारी बयान के अनुसार, फेडरल पुलिस का आरोप है कि 33 वर्षीय व्यक्ति ने अपने बैंक खातों के माध्यम से अवैध तम्बाकू बिक्री से जुड़े लेन-देन में $7 मिलियन से अधिक की राशि को चैनलाइज़ करने में मदद की। उस पर ऑस्ट्रेलिया में अवैध रूप से रहने और परमानेंट रेजीडेंसी हासिल करने के प्रयास में फर्जी दस्तावेज़ जमा करने का भी आरोप लगाया गया है।

Published

Updated

By Natasha Kaul

Source: SBS

Skip to podcast episode content

२६ जून २०२६ को एक भारतीय नागरिक को ब्रिसबेन मजिस्ट्रेट्स कोर्ट में पेश किया जाएगा। उस पर कथित अवैध तम्बाकू सिंडिकेट में शामिल होने और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों को झूठी आव्रजन जानकारी देने का आरोप है। ऑस्ट्रेलियाई बॉर्डर फोर्स (ABF) द्वारा जारी बयान के अनुसार, फेडरल पुलिस का आरोप है कि 33 वर्षीय व्यक्ति ने अपने बैंक खातों के माध्यम से अवैध तम्बाकू बिक्री से जुड़े लेन-देन में $7 मिलियन से अधिक की राशि को चैनलाइज़ करने में मदद की। उस पर ऑस्ट्रेलिया में अवैध रूप से रहने और परमानेंट रेजीडेंसी हासिल करने के प्रयास में फर्जी दस्तावेज़ जमा करने का भी आरोप लगाया गया है।

(अस्वीकरण: इस साक्षात्कार में दी गई जानकारी सामान्य प्रकृति की है। यह जानकारी आपकी व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती है.)

एसबीएस हिन्दी के सभी कार्यक्रम आप सुन सकते हैं शाम 5 बजे डिजिटल रेडियो, टीवी चैनल 305, एसबीएस ऑन डिमांड, या एसबीएस ऑडियो ऐप पर, या एसबीएस साउथ एशियन के यूट्यूब चैनल पर, या आप हमारी वेबसाइट से स्ट्रीम द्वारा हमें सुन सकतें है। आपको हमारे पॉडकास्ट एसबीएस हिन्दी पॉडकास्ट कलेक्शन पर भी मिल सकते हैं।

SBS द्वारा AI के उपयोग के बारे में और पढ़ें

Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now