SKIP TO MAIN CONTENT

बॉलीवुड के दीवानों के लिए क्या लेकर आ रहे सिड

Sid Vohra_Pop Desi_RJ
Source: Supplied

सिड एक रेडियो जॉकी हैं जिनकी आवाज़ भारत और यू ए ई में कई सालों से रेडियो के चाहने वाले सुनते रहे हैं. अब वो जुड़े हैं एस बी एस पॉप देसी के साथ और आपके लिए लेकर आ रहे बॉलीवुड पर खास कार्यक्रम बॉलीवुड टॉप 20


Published

By Gaurav Vaishnava

Source: SBS


Skip to podcast episode content

सिड एक रेडियो जॉकी हैं जिनकी आवाज़ भारत और यू ए ई में कई सालों से रेडियो के चाहने वाले सुनते रहे हैं. अब वो जुड़े हैं एस बी एस पॉप देसी के साथ और आपके लिए लेकर आ रहे बॉलीवुड पर खास कार्यक्रम बॉलीवुड टॉप 20


क्या आप भी एसबीएस के पॉप देसी पर बॉलीवुड संगीत के दीवाने हैं. अगर हां तो पॉप देसी पर आपके लिए ही आ रहा है एक और धमाकेदार कार्यक्रम बॉलीवुड टॉप 20. और आपको पता है इस कार्यक्रम के ज़रिए आपसे जुड़ेंगे भारत और यू ए ई के प्रसिद्ध रेडियो जॉकी सिड वोहरा.

सिड पिछले 15 साल से भी ज्यादा समय़ से रेडियो की दुनिया में हैं. और उनसे बात करके हमें लगा कि पॉप देसी के श्रोताओं का रोमांच एक अलग ऊंचाईयों का छूने वाला है. पूरे के पूरे फ़िल्मी हैं सिड, अब ये तो तय है कि उनसे आप बहुत सारी फ़िल्मी कहानियां सुनने वाले हैं और ढेरों बातें भी करने वाले हैं, लेकिन आज मौका हैं थोड़ा उनके बारे में जान लेने का.

Sid Vohra_Pop Desi_RJ
Source: Supplied

सिड बताते हैं कि वो दिल्ली के रहने वाले हैं और उस स्कूल से पढ़े हैं जहां से शाहरुख ख़ान पढ़े हैं. वैसे तो उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है लेकिन कहीं ना कहीं औज़ारों में भी वो बॉलीवुड की धुन ही ढूंढते रहे. हालांकि ऑटोमोबील्स के वो दीवाने हैं तो उनकी ये चाहत तो बस समझिये कि उनकी बातों में अलग अलग गाड़ियों की आवाज़ों का रीमिक्स आपको मिलना तय है.

सिड कहते हैं कि हर देश हर शहर और वहां रहने वाले लोगों की महक अलग होती है. बस उनकी कोशिश रहेगी. आपकी खुशबू को छू कर उसमें बॉलीवुड और ऑटोमोबील की ब्रूम-ब्रूम का तड़का आपको झूमने पर मजबूर कर देने की. सिड कहते हैं कि बॉलीवुड उनके रग-रग में है और बॉलीवुड के दीवानों से उनकी खूब जमने वाली है.


Latest podcast episodes

Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now